
पानी पीने के दौरान डूबी थी दो किशोरी
एक को राहगिर ने था बचाया
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। नहर में डूबी किशोरी का शव पुलिस ने पथरी पावर हाउस से बरामद कर लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। बताते चले कि दो किशोरियां अनुष्का पुत्री सुरेन्द्र उम्र करीब 12 वर्ष निवासी ब्रहा्रपुरी सिड़कुल व प्राची जंगल में लकडी बिनने के लिए रानीपुर क्षेत्र स्थित गयी थी। बताया जा रहा हैं कि दौरान प्यास लगने पर दोनों नहर में पानी पीने के लिए गयी। इसी दौरान दोनों किशोरियां नहर में डूब गयी, इसी दौरान वहां से गुजर रहे एक युवक ने एक किशोरी प्राची को बचा लिया। जिसके आधार पर युवक ने मामले की जानकारी दोनों के परिजनों को दी। सूचना पर दोनों किशोरियों के परिजनों ने मौके पर पहुंचकर डूबी किशोरी अनुष्का की तलाश शुरू करते हुए पुलिस को खबर दे दी। पुलिस ने रात को ही किशोरी का शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। जहां से पोस्टमार्टम के पश्चात पुलिस ने शव को मृतका के परिजनों को सुपूर्द कर दिया।
