

मुकेश वर्मा
हरिद्वार। जिलाधिकारी हरिद्वार दीपक रावत ने शहर के कुछ पेट्रोल पम्पों पर घटतौली व अन्य शिकायतें मिलने पर आज रानीपुर मोड़ स्थित हरि कृपा पेट्रोल पम्प औचक छापेमारी की। जिससे शहर के पम्प मालिको में हड़कंप मच गया। डीएम ने पम्प पर उपभोक्ताओं को मिलने वाली सुविधाओं को भी परखा। उपभोक्ताओं को पम्प पर निशुल्क दी जाने वाली वाहन में हवा, शौचालय सहित फायर सेफटी उपकरण आदि का निरीक्षण क्या गया। जिलाधिकारी ने उपभोक्ताओं को दिये जाने वाले आॅयल की सभी नोजल के लीटर यूनिट तथा रेट की जांच की। माप तौल विभाग के अधिकारियों ने मौके पर अपने लीटर फलास्क से सभी नोजल से पेट्रोल भर कर माप की। जिसमें हल्का अंतर सामने आया। डीएम द्वारा टेंक नम्बर 04 का वाटर डिप भी नापा गया, जो पेट्रोल पम्प स्वामी द्वारा बताये गये स्टाॅक से अधिक पाया गया। उन्होंने कम्पनी से प्राप्त होने वाले दैनिक मूल्य को फीड किये जाने के लिए पेट्रोल स्वामी से कम्पनी लाॅक पूछा, लेकिन वह पिन लाॅक नहीं बता पाये और कम्पनी वेंडर द्वारा ही मशीन को खोले जाने की बात कही। एसडीएम हरिद्वार ने बताया की स्टॉक यूनिट का मिलान के लिए कम्पनी रजिस्टर अपने कब्जे में ले लिया, सभी बिंदुओं से मिलान पर सामने वाले आंकड़ों के हिसाब से यदि कोई गड़बडी पायी जाती है तो पेट्रोल पम्प स्वामी पर कार्रवाई की जायेगी।
