पहाड़ी महासभा का शपथ ग्रहण समारोह
अध्यक्ष सकलानी, महामंत्री डंडरियाल व कोष सचि मनोड़ी ने ली शपथ
अशोेक वर्मा/ हरीश संतवानी
हरिद्वार। पहाड़ी महासभा का शपथ ग्रहण समारोह आज प्रेस क्लब में आयोजित किया गया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष, महासचिव व कोष सचिव को मुख्य अतिथि भाजपा के राष्ट्रीय सचिव व उत्तराखण्ड के पूर्व शिक्षा मंत्री तीरथ सिंह रावत व रानीपुर विधायक आदेश चौहान व महासभा के संरक्षक महंत रघुवीर दास महाराज ने शपथ दिलाई। इस अवसर पर नगर निगम में पहाड़ी समाज के निवार्चचित 5 पार्षदों को सम्मानित भी किया गया। समारोह में बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित हुए। शपथ ग्रहण समारोह को सम्बोध्ति करते हुए मुख्य अतिथि तीरथ सिंह रावत ने सभी पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पहाड़ी महासभा क्षेत्र ही नहीं प्रदेश व देश में भी अच्छे कार्य करने में सक्षम है और अपनी संस्कृति को आगे बढ़ाने के लिए प्रयासरत है। समाज हित में कार्य करने के लिए राज्य के लोग हमेशा से ही अग्रणी रहे है। उन्होंने पहाड़ी समाज से नगर निगम में पार्षद पद पर जीत कर आये पार्षदों को भी शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भविष्य में इस तरह से कार्य करें, जिससे मेयर और विधायक भी समाज के ही चुन कर आये। प्रदेश हित में होगा की समाज के अध्कि से अधिक लोग विभिन्न पदों पर जीते जिससे प्रदेश को और मजबूती प्रदान की जा सके। रानीपुर विधायक आदेश चौहान ने भी नवनिर्वाचित अध्यक्ष दिनेश चंद्र सकलानी, महासचिव विपुल डंडरियाल व कोष सचिव मुकेश मनोड़ी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वह हमेशा से ही पहाड़ी महासभा द्वारा किये जा रहे जनहति व संस्कृति के प्रचार प्रसार के लिए किये जा रहे कार्यों से प्रभावित होते है और हमेशा से ही पहाड़ी महासभा के साथ कंधें से कंधा मिलाकर चलते है। उन्होंने कहा कि उम्मीद है कि नई कार्यकारिणी सभी को साथ लेकर अपने कर्तव्यों को निर्वाहन करेंगी। मुख्य संरक्षक महंत रघुवीर दास महाराज ने भी शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पहाड़ी महासभा के नये पदाधिकारियों को संविधान के अनुसार कार्य करते हुए महासभा का विस्तार करना होगा और शीघ्र ही महिला अध्यक्ष की घोषणा की जायेगी। इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष जे.पी. बड़ोनी ने भी विचार रखते हुए समाज के लोगोें से अपील करते हुए कहा कि समाज के सहयोग से ही पहाड़ी महासभा को और मजबूत बनाया जा सकता है। नवनिर्वाचित अध्यक्ष दिनेश चंद सकलानी ने कहा कि वह शीघ्र ही कार्यकारिणी की घोषणा करेंगे और भविष्य में पहाड़ी महासभा को और मजबूत करने का प्रयास करेंगे इसके लिए वह सभी को साथ लेकर चलेंगे। नवनिर्वाचित महासचिव विपुल डंडरियाल ने भी उपस्थित लोगों और अतिथितियों के समक्ष एलान किया कि शीघ्र ही महासभा का विस्तार कर अध्कि से अधिक लोगों को इसका सदस्य बनाया जायेगा। श्री डंडरियाल ने सभी का अभार व्यक्त किया। प्रेस क्लब के महासचिव ललितेन्द्र नाथ ने भी सभी निर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामना दी। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ सदस्य दीपक नौटियाल ने किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि तीरथ सिंह रावत, आदेश चौहान, महंत रघुवीर दास महाराज, पूर्व अध्यक्ष जे.पी. बड़ोनी, महासचिव महावीर नेगी, कोष सचिव अशोक रावत, प्रेस क्लब महासचिव को शाॅल औढ़ाकर व प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि तीरथ सिंह रावत व मुख्य संरक्षक महंत रघुवीर दास महाराज ने नगर निगम में पार्षद पद पर जीत दर्ज करने वाले विवेक उनियाल, ललित रावत, निशा नोडियाल, शुभम मंदोला व कैलाश भट्ट को शाॅल औढ़ाकर व प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर कैलाश चंद शर्मा के नेतृत्व में कृष्ण लीला का सुन्दर मंचन किया। कार्यक्रम में डा. हरिनारायण जोशी, बी.के. सुयाल, श्रीमति लक्ष्मी नेगी, श्रीमति शांति मनोड़ी, धीरज बिष्ट, सतीश जोशी, दिनेश जोशी आदि मौजूद थे।
