नवनिर्वाचित मेयर अनिता शर्मा की चेतवानी का दिया जबाव
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। नवनिर्वाचित मेयर अनिता शर्मा के गंगा में गिरते गंदे नालों, सफाई व्यवस्था सहित अन्य समास्याओं को लेकर हरकी पौड़ी पर सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन की चेतावानी के मुद्दे को भाजपा की मेयर प्रत्याशी रही अन्नू कक्कड ने लपकते हुए कहा अभी कांग्रेस मेयर अनिता शर्मा ने मेयर पद की शपथ भी नहीं ली और अपनी नकारात्मक सोच को जग जाहिर कर दिया है। जिससे जनता अपने आप को ठगा से महसूस समझने लगी है कि कही उन्होंने गलत हाथों में जनादेश तो नहीं दे दिया। जनता ने शहर के विकास को लेकर अनिता शर्मा को मेयर पद पर विजयी बनाया। लेकिन नवनिर्वाचित मेयर अपने दायित्वों को छोड को नकारात्मक राजनीति की शुरूआत कर दी है। भाजपा नेत्री अन्नू कक्कड आज प्रेस क्लब हरिद्वार में पत्रकारों से वार्ता कर रही थी। उन्होंने कहा कि भाजपा हमेशा जनता के जनादेश का सम्मान करती है। अनिता शर्मा को मिले जनादेश पर उन्होंने भी उनको जीत पर बधाई दी थी। शहर के विकास के मुद्दे पर भाजपा भी मेयर अनिता शर्मा के साथ खड़ी है। लेकिन यदि कांग्रेस मेयर जनता के जनादेश का गलत इस्तेमाल कर केवल नकारात्मक राजनीति करना चाहती हैं तो भाजपा उसको विरोध् करेगी। हरिद्वार शहर केवल कांग्रेसियों का ही नहीं बल्कि हम सब का है। शहर के विकास से किसी भी कीमत पर खिलवाड़ नहीं होने देगें। हरिद्वार तीर्थनगरी का नाम श्रद्धा के साथ विश्व पटल पर लिया जाता है, करोड़ो लोगों की आस्था पर चोट नहीं होने दी जाएगी। भाजपा नेत्री अन्नू कक्कड एक मझे राजनीतिक नेता के तौर पर पत्रकारों के सवालों का जबाव दे रही थी। उन्होंने कहा कि भाजपा अनिता शर्मा के अच्छे कार्यो में हमेशा सहयोग देते हुए उनके साथ खड़ी रहेगी। शहर की जनता ने छोटी सरकार का दायित्व अनिता शर्मा को सौपा हैं, इसलिए उनको भी बडे दिल के साथ शहर के हित में कार्य करना चाहिए और ऐसा वार्तावरण तैयार करना चाहिए। जिससे उनको सभी का साथ मिल सकें। प्रेसवार्ता के दौरान जिला भाजपा महामंत्री विकास तिवारी, देवेन्द्र मनवाल, विरेन्द्र तिवारी, विरेन्द्र बोरी आदि नेता मौजूद थे।
