20 नवम्बर को होगा भाग्य का फैसला
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। निकाय चुनावी मैदान में खड़े सात मेयर प्रत्याशियों सहित 226 पार्षदों के भाग्य का फैसला मत पेटियों में कैद हो गया है। जिसका फैसला मतगणना के बाद 20 नवम्बर को हो जाएगा। मतदान के बाद बड़ी दो राजनीति दलों सहित अन्य प्रत्याशी अपने गणित लगाने में जुट गये है। भाजपा व काग्रेंस मेयर सीट पर अपने-अपने प्रत्याशियों की जीत के दावे कर रही है। जबकि पार्षद शांत होकर केवल 20 नवम्बर के रिजल्ट आने की बात कर रहे है। बताते चले कि निकाय चुनाव में 60 वार्डो के लिए होने वाले चुनावी दगंल में विभिन्न राजनीतिक दलों सहित निर्देलीय 7 प्रत्याशी मेयर व कुल 226 पार्षद चुनावी मैदान में थे। जिनमें 120 प्रत्याशी भाजपा व काग्रेंस सहित शेष अन्य दलों व निर्देलीय शामिल है। रविवार को हुए मतदान के बाद 7 मेयर व 226 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला मत पेटियों में कैद हो गया है। जिनका फैसला 20 नवम्बर को हो जाएगा।
