नाराज होकर बिना वोट डाले वापस लौटे
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। निकाय चुनाव के मतदान के दौरान कई मतदाताओं को बिना मतदान डाले वापस लौटना पड़ा। जिनके नाम वोटर लिस्ट से नादरत थे। जिन्होंने राजनीतिक दलों को कोसते हुए अपना आक्रोश प्रकट किया। बताया जा रहा हैं कि राजनीति दलों के नेताओं ने वोटर लिस्ट से नाम गायब के लिए क्षेत्र के बीएलओ को दोषी करार दिया है। बताते चले कि निकाय चुनाव के आज मतदान के दौरान खड़खड़ी, भोपतवाला, भीमगोडा, हरिद्वार, नई बस्ती ऋषिकुल, विवेक विहार, विकास काॅलोनी, ज्वालापुर, कनखल के विभिन्न क्षेत्रों के कई लोगों को बिना मत डाले बैंरग लौटना पड़ा। जिनके नाम वोटर लिस्ट से नदारत मिले। जिनकी शिकायत उन्होंने सम्बंधित अधिकारियों सहित क्षेत्र के नेताओं से की गयी। लेकिन उसके बाद भी कोई नतीजा न निकलने पर उन्होंने अपना गुस्सा क्षेत्र के राजनीतिक नेताओं पर निकाला। बताया जा रहा हैं कि नेता वोटर लिस्ट से लोगों के नाम गायब होने के लिए क्षेत्र के बीएलओ को जिम्मेदार ठहरा रहे है। जिनकी लापरवाही के चलते न केवल कई लोगों को अपना मत डालने से वंचित रहना पड़ा, बल्कि क्षेत्र से खड़े प्रत्याशियों को भी इस का खामियाजा भुगतना पड़ा।
