
भाजपा कार्यकत्र्ता महिलाओं को मिठाई कर रहा था वितरित
मिठाई वितरित का कारण जन्मदिन पार्टी से जोडा
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। भाजपा द्वारा मतदान से पूर्व मतदाताओं को प्रभावित करने के प्रयास की शिकायत पर काग्रेंसियों ने वार्ड नम्बर 14 में जमकर हंगामा किया। बताया जा रहा हैं कि भाजपा व काग्रेंस कार्यकत्र्ताओं के बीच इसी बात को लेकर तीखी झड़प भी हुई। जिसकी सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली। पुलिस के अनुसार मामला झूठा पाया गया। दरअसल किसी किरायेदार के बच्चे का जन्मदिन होने पर मिठाई बांटी गयी थी। जिसको लेकर गलत फहमी हो गयी। दोनों पक्षों को समझा बूझा कर मामला शांत करा दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार निकाय चुनाव के मतदान से पूर्व वार्ड नम्बर 14 की विकास काॅलोनी की गली नम्बर 3 में काग्रेंसी प्रत्याशी सोम त्यागी को सूचना मिली कि भाजपा काॅलोनीवासियों को प्रभावित करने के लिए मिठाई बांटी जा रही है। बताया जा रहा हैं कि इस सूचना पर काग्रेंसी प्रत्याशी सोम त्यागी अपने समर्थकों के साथ मौके पर पहुंचे। जहां मिठाई बांटने को लेकर भाजपा व काग्रेंस कार्यकत्र्ताओं के बीच तीखी झड़प हो गयी। बताया जा रहा हैं कि मामले की जानकारी सोम त्यागी ने जिला चुनाव अयोग अध्किारियों सहित पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली। कहा जा रहा हैं कि पुलिस की मौजूदगी में ही भाजपा व काग्रेंस के कार्यकत्र्ता भिडते नजर आये। लेकिन भाजपाईयों ने पुलिस को दलील दी कि एक बच्चे का जन्मदिन मनाया जा रहा है। जिसको लेकर यहां पर लोग एकत्रित हुए है। जिसपर पुलिस ने जन्मदिन पार्टी मतदान के बाद मनाने की बात कहते हुए मामले को शांत कराया। काग्रेंस प्रत्याशी सोम त्यागी के अनुसार उसको सूचना मिली कि भाजपा कार्यकत्र्ता तेजपाल सिंह अपने कुछ लोगों के साथ 50-60 महिलाओं को भाजपा के पक्ष में वोट डालने के लिए प्रभावित कर उनको उपहार सहित मिठाई वितरित कर रहे है। इस सूचना पर जब वह मौके पर पहुंचे और आयोजन का कारण पूछा जो भाजपा कार्यकत्र्ताओं ने उनके साथ अभद्रता की। जिसकी सूचना उनके द्वारा जिला चुनाव आयोग अधिकारियों सहित पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची तो पुलिस को देखते ही मौजूद महिलाए वहां से चलती बनी। पुलिस अधिकारी को भाजपाईयों ने गुमराह करने का प्रयास करते हुए मामले को जन्मदिन पार्टी से जोड दिया। जिसपर पुलिस जन्मदिन पार्टी मतदान के बाद मनाने की बात कहते हुए उनको हटाया गया। सोम त्यागी का आरोप हैं कि एक भाजपा कार्यकत्र्ता ने पुलिस के सामने ही आगे आकर दबंगाई दिखाते हुए कहा कि आज मेरा जन्मदिन हैं और मैं जन्मदिन मनाउगा देखता हूॅं कौन मुझे रोकता है। जिसको लेकर मामला गर्मा गया। लेकिन क्षेत्र के मौजिजों व पुलिस की मामले को शांत कराया। मौके पर पहुंचे मायापुर चौकी दरोगा देवेंन्द्र चौहान के अनुसार उसको सूचना मिली की वार्ड नम्बर 14 में भाजपा कार्यकत्र्ता मतदाताओं को प्रभावित करने का प्रयास कर रहे है। सूचना पर मौके पर पहुंचे तो ऐसा कुछ नहीं मिला। हां वहां कुछ लोग बच्चे के जन्मदिन पार्टी की बात कहते हुए मिठाई वितरित करने की बात सामने आयी थी। जिसपर जन्मदिन पार्टी आयोजकों को मतदान के बाद पार्टी आयोजित करने को कहते हुए मामले को शांत करा दिया।
