पांबद नेताओं, कार्यकत्र्ताओं सहित प्रत्याशियों ने दिया शपथ पत्र
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। निकाय चुनाव में मतदान से एक दिन पूर्व पुलिस प्रशासन द्वारा मतदान के दौरान क्षेत्र में किसी शांति भंग न हो। इसके लिए पुलिस द्वारा पार्टी कार्यकत्र्ताओं सहित नेताओं के खिलाफ 107/116 की कार्यवाही की गयी है। जिसके माध्यम से कार्यकत्र्ताओं व नेताओं को पांबद किया जाता हैं कि जिनमें भाजपा व काग्रेंसी सहित निर्देलीय प्रत्याशी शामिल है। बताते चले कि चुनाव के दौरान पुलिस प्रशासन द्वारा पार्टी के कार्यकत्र्ताओं सहित नेताओं को 107/116 के तहत पांबद किया जाता हैं कि वह क्षेत्र में किसी प्रकार की अशांति का माहौल पैदा नहीं करेगे और शांति व्यवस्था बनाये रखेगें। निकाय चुनाव के मतदान से एक दिन पूर्व पुलिस प्रशासन द्वारां विभिन्न क्षेत्रों के पार्टी कार्यकत्र्ताओं, नेताओं सहित प्रत्याशियों के समर्थकों के खिलाफ 107/116 की कार्यवाही की गयी है। जिसके बाद पांबद करने वाले कार्यकत्र्ताओं सहित नेताओं का तांता नगर मजिस्ट्रेट कार्यालय में लगा रहा। पुलिस की पांबद कार्यवाही में भाजपा व काग्रेंसी सहित निर्देलीय प्रत्याशी शामिल है। जिनमें डिग्री काॅलेज की गली ज्वालापुर वार्ड न. 18 की काग्रेंसी प्रत्याशी श्रीमती आशा सारस्वत व उसके पति प्रीत कमल, वार्ड नम्बर 35 में भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मी देवी, वार्ड नम्बर 39 में भाजपा प्रत्याशी जौली कुमार प्रजापति, कनखल में वार्ड नम्बर 30 में भाजपा प्रत्याशी भूपेन्द्र कुमार, वार्ड नम्बर 48 में काग्रेंसी प्रत्याशी सिद्धांत चक्रपाणी, वार्ड नम्बर 48 से ही भाजपा प्रत्याशी सुनील कुमार, वार्ड नम्बर 48 में निर्देलीय प्रत्याशी ललिता चौहान आदि प्रत्याशी पुलिस की लिस्ट में शामिल है। जिन्होंने आज नगर मजिस्ट्रेट पहुंचकर पांबद के सम्बंध् में शपथ पत्र नगर मजिस्ट्रेट कार्यालय में जमा कराया गया है।
