- डिजिटल युग में पत्रकारिता-आचार नीति और चुनौतियां विषय पर हुई गोष्ठी
- पत्रकारों ने रखें अपने विचार
- मुकेश वर्मा
हरिद्वार। जिला सूचना अधिकारी कार्यालय हरिद्वार की ओर से भारतीय प्रेस दिवस के अवसर पर डिजिटल युग में पत्रकारिता-आचार नीति और चुनौतियां विषय पर जिला सूचना अधिकारी अर्चना की अध्यक्षता में एक संगोष्ठि प्रेस क्लब हरिद्वार में आयोजित की गयी।
जिसमें पत्रकार व पत्रकारिता जगत से जुड़े लोगों सहित प्रेस क्लब अध्यक्ष शिव शंकर जायसवाल, महासचिव ललितेंद्र नाथ सहित प्रेस क्लब के अनेक पदाधिकारी गण शामिल हुए। सभी ने में डिजिटल युग में पत्रकारिता आचार नीति व चुनौतियां विषय पर अपने विचार संगोष्ठि में व्यक्त किये।
सुश्री अर्चना ने उक्त विषय पर रखे गये विचारों और सुझावों की प्रशंसा करते हुए उन्हें महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि इस बात को नकारा नहीं जा सकता कि डिजिटल युग में पत्रकारिता भी डिजिटाइजेशन की ओर अग्रसर है। जो समय के साथ समाज द्वारा स्वीकार भी की जा रही है किन्तु डिजिटल मीडिया से जुड़कर पत्रकारिता करने वाले प्रत्येक व्यक्ति को धैर्यपूर्ण, तटस्थता अपनाते हुए सामग्री का चयन करना चाहिए। समाचार की सामग्री की तथ्यात्मक सत्यता पर विवेपूर्ण ढंग से विचार करते हुए समाज तक पहुंचाना चाहिए।
प्रेस क्लब अध्यक्ष श्री जायसवाल ने कहा कि डिजिटल मीडिया भी समय व परिस्थितियों के अनुसार अपना स्थान लोगों के बीच बना चुका है। पत्रकार को इस क्षेत्र में पत्रकारिता करते हुए भी उन सभी उत्तरदायित्व और नियम व मर्यादाओं का पालन करना चाहिए जो अपेक्षा एक स्तरीय समाचार पत्र के संवादाता, संपादक से की जाताी है। डिजिटल मीडिया व सोशल मीडिया पर दण्ड प्रावधानों का आभाव मानकर स्वंय के लिए निर्धारित चेतावनी को भी प्र्याप्त नियम माना जाना चाहिए।
पीएस चैहान ने डिजिटल मीडिया के लिए वैधानिक कार्रवाई के लिए आॅटोनोमस माॅनिटरिंग संस्था की आवश्यकता बतायी।
महासचिव प्रेस क्लब श्री ललितंेद्र नाथ ने भारतीय प्रेस परिषद की स्थापना व इतिहास पर प्रकाश डालते हुए इसके कार्य कलापों को विस्तार से बताया।
बृजेंद्र हर्ष ने कहा कि किसी भी प्रकार की पत्रकारिता करने के लिए पत्रकार उसे रोजगार की दृष्टि से ने अपनाये।
कार्यक्रम में उपस्थित सभी पत्रकारों ने संयुक्त रूप से जिला सूचना अधिकारी के समक्ष अपनी बात रखते हुए कहा कि प्रेस कांउसिल आॅफ इण्डिया की ओर से दिये गये विषयों पर चर्चा के लिए विशेषज्ञों को भी आमंत्रित किया जाये। पत्रकारों के सुझाव को जिला सूचना अधिकारी के ओर से स्वीकार करते हुए आगली बार से विषय विशेषज्ञों को आमंत्रण दिये जाने का आश्वासन दिया गया।
इस अवसर पर राजेश कुमार, डाॅ0 रजनीकांत शुक्ला, त्रिलोकचंद्र भट्ट, श्रीमती सुदेश आर्या, रामेश्वर शर्मा, कुलभूषण शर्मा, मुदित अग्रवाल, राजेन्द्रनाथ, नरेश दीवान शैली, नवीन चैहान, महेश पारिख, मुकेश वर्मा, अरूण कश्यप, अश्वनी शर्मा, रामेश्वर गौड़,हिमांशु भट्ट सहित बड़ी संख्या में पत्रकार गण उपस्थित थे।
