

मुकेश वर्मा
हरिद्वार। इन्नर व्हील क्लब की सचिव मनु शिवपुरी ने बताया कि सरकारी प्राइमरी स्कूल न,16को इनर व्हील क्लब चेम्बूर मुम्बई के सहयोग से 15 बेंचेस के सेट्स उपलब्ध कराए गए है। अभी तक स्कूल में बच्चे टाट पट्टी पर ही बैठते आ रहे थे। क्लब द्वारा उपलब्ध कराया गया फर्नीचर दो कक्षाओ के लिए पर्याप्त होगा। उन्होंने बताया कि इस दौरान बच्चो द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस मौके पर जवाहरलाल नेहरू को पुष्प अर्पित कर श्रद्धजली दी गई। इस दौरान बच्चों में कला प्रतियोगिता भी कराई गई ।साथ ही बच्चो व स्टाफ को अल्पाहार वितरित किया गया। इस अवसर पर मुम्बई से iso श्रीमती इरा सिंह व इला शर्मा भी मौजूद रही। इस अवसर पर अमिता भार्गव, मनु शिवपुरी, हरप्रीत कालरा ,राखी नांकनी ,शालू गर्ग ,माला शर्मा ,सीमा गुप्ता ,जया, जसमीत ,नीलम नांकनी, प्रतिभा रॉय ,नीतू आदि मौजूद रही।
