भाजपा दिग्गज नेता राजीव को जिताने में एडी चोटी का जोर लगा रहे
बागियों की सीधी टक्कर में भाजपा व काग्रेंस प्रत्याशी पिछड़े
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। शिवालिकनगर नगर पालिकाध्यक्ष पद पर खड़े भाजपा प्रत्याशी दो बागियों के बीच फंस कर रह गये है। जहां पर भाजपा प्रत्याशी को जिताने के लिए विधायक सहित तमाम वरिष्ठ भाजपा नेता चोटी एड़ी का जोर लगा रहे है। बताया जा रहा हैं उसके बावजूद भी वह तीसरे नम्बर पर देखे जा रहे है। वहीं काग्रेंसी प्रत्याशी की स्थिति भी नाजूक बतायी जा रही है। यदि राजनीतिज्ञ जानकारों की माने तो शिवालिकनगर पालिकाध्यक्ष सीट पर भाजपा के दोनों बागियों की सीधी टक्कर मानी जा रही है। जिसको लेकर भाजपा में खलबली मची हुई हैं और पालिकाध्यक्ष सीट पर जीत हासिल करने के लिए तमाम कौशिश की जा रही है। प्रचार के अन्तिम दिन शिवालिकनगर में पालिकाध्यक्ष सहित सभासदों ने अपनी-अपनी रैली के माध्यम से शक्ति प्रदर्शन करने का प्रयास किया हैं। जिसमें के जरिये हर प्रत्याशी ने मतदाताओं के बीच अपनी जगह बनाने की कौशिश की है। बताते चले कि शिवालिकनगर नगर पालिकाध्यक्ष सीट पर भाजपा प्रत्याशी राजीव शर्मा, काग्रेंस प्रत्याशी महेश प्रताप राणा सहित दो भाजपा के बागी प्रत्याशी संजीव चौधरी व उपेन्द्र शर्मा और काग्रेंस से बागी नेत्राी किरण सिंह चुनावी मैदान में है। जोकि अपनी-अपनी जीत के दावे कर रहे है। लेकिन जमीनी स्तर पर देखा जाए तो भाजपा के दोनों बागियों ने शिवालिकनगर क्षेत्र की जनता के दिलों में अपनी जगह बना ली है। वो बात अलग हैं कि भाजपा व काग्रेंसी प्रत्याशी भी मतदाताओं में अपनी जगह बनाने के प्रयास में लगे हुए है। उसके बावजूद भी जितना प्यार व समर्थन मिलना चालिए था, वो उनको नहीं मिल पा रहा है। भाजपा ने तो पालिकाध्यक्ष सीट पर अपने प्रत्याशी राजीव शर्मा की जीत के लिए चोटी एड़ी का जोर लगा दिया है। क्योंकि उनके प्रत्याशी के सामने पार्टी से ही बागवत कर निर्देलीय खड़े दो प्रत्याशी संजीव चौधरी व उपेन्द्र शर्मा ने उनकी मुश्किले बढा कर रातों की नींद उड़ा दी है। इसलिए पालिकाध्यक्ष सीट पर जीत हासिल करने तथा बागियों को सबक सिखाने के लिए कोई कोर कसर भाजपा नेता नहीं छोड रहे है। बताया जा रहा हैं कि भाजपाई नेता अपने प्रचार में मुद्दों पर कम बल्कि बागियों के दुष्प्रचार करने में अपनी उर्जा बेकार कर रहे है। शिवालिकनगर निवासी रमेश कुमार, तनुज अरोड़ा, विकास धीमान, अशोक कुमार आदि का कहना हैं कि यहां पर पालिकाध्यक्ष सीट पर भाजपा के बागियों में सीधी टक्कर देखी जा रही है, जिसका कारण बताया जा रहा हैं कि भाजपा के बागी संजीव चौधरी और उपेन्द्र हमेशा जनता के टच में रहे है और क्षेत्र के विकास और जनता की परेशानियों के निदान में उनके द्वारा काफी प्रयास किया गया है। इसलिए दोनों नेता जनता की पसंद बने हुए हैं। वो बात अलग हैं कि दोनों में कौन नेता बाजी मार ले जाए। यह तो अपने वाला समय ही बतायेगा। वहीं राजनीतिज्ञ विशेषज्ञों की माने तो शिवालिकनगर पालिकाध्यक्ष सीट पर चुनाव काफी रोचक बना हुआ है, सभी प्रत्याशी बाजी मारने के लिए जोड तोड में लगे है। लेकिन देखा जाए तो भाजपा के दोनों बागी प्रत्याशियों में सीधी टक्कर देखने को मिल रही है। जिन्होंने भाजपा व काग्रेंस प्रत्याशियों को पीछे छोड दिया है। देखा जाए तो भाजपा के दिग्गज नेता भाजपा प्रत्याशी को जिताने के लिए जी तोड कौशिश में लगे है। प्रचार के अन्तिम दिन सभी प्रत्याशियों ने रैली के माध्यम से अपनी शक्ति का प्रदर्शन कर मतदाताओं में अपनी जगह बनाने का प्रयास किया है। देखना हैं कि पालिकाध्यक्ष सीट पर कौन बाजी मार ले जाए, जिसका फैसला 20 नवम्बर को सब के सामने होगा।
