मुकेश वर्मा/ अजय नेगी
हरिद्वा। उत्तरी क्षेत्रा में सड़क पार करते अज्ञात बस ने यात्री महिला को टक्कर मार दी। घटना में महिला की मौके पर ही मौत हो गयी। जिसकी जानकारी लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार राजस्थान का एक परिवार हरिद्वार स्नान के लिए हरिद्वार आया था। जोकि भोपतवाला क्षेत्र स्थित आश्रम में ठहरा हुआ था। बताया जा रहा हैं कि बीती रात परिवार की एक महिला कमला देवी पत्नी कनक राज उम्र करीब 58 वर्ष निवासी वालोतर वाडमेर राजस्थान बच्ची को धुमाने के लिए सड़क पर आ गयी। बताया जा रहा हैं कि महिला बच्ची के साथ जब जैन मन्दिर के पास सड़क पार करने का प्रयास कर रही थी। इसी दौरान तेज रफ्रतार से आ रही बस ने उसको टक्कर मार दी। घटना में महिला गम्भीर रूप से घायल हो गयी। घटना की सूचना मिलते ही महिला के परिजनों में अफरा-तफरी मच गयी। घायल महिला को उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया और शव को मोर्चरी में रखवाते हुए पुलिस को सूचित कर दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्ट के बाद शव को परिजनों के हवाले कर दिया।
