
एसएसपी कृष्ण कुमार वीके उधमसिंह नगर स्थान्तरित
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार वीके का स्थान्तरण उधमसिंह नगर हो गया। जबकि देहरादून में एसटीएफ एसएसपी रही श्रीमती रिधिम अग्रवाल को हरिद्वार की जिम्मेदारी सौंपी गयी है। बताते चले कि एसएसपी कृष्ण कुमार वीके की छवि जनपद में एक मिलनसार एवं ईमानदार अधिकारी की रही। जिन्होंने पुलिस विभाग में जहां भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने का प्रयास किया और आरोपी पुलिस अधिकारियों सहित कर्मियों के खिलाफ कार्यवाही करते हुए जनता के बीच पुलिस की छवि को सुधारने का काम किया। वहीं अपराधियों की नाक में नकेल डालने का काम भी किया। एसएसपी कृष्ण कुमार वीके ने जनपद हरिद्वार में करीब पौने दो वर्षो तक शानदार पारी खेली। जिनके कार्यकाल को जनपद के जनता सहित सभी राजनीति दलों ने सराहा है। एसएसपी कृष्ण कुमार वीके का स्थान्तरण उधमसिंह नगर एसएसपी के पद पर कर दिये जाने के बाद, उनके स्थान पर देहरादून एसटीएफ एसएसपी रही श्रीमती रिधिम अग्रवाल को हरिद्वार के एसएसपी की जिम्मेदारी सौपी गयी है। उम्मीद जताई जा रही हैं कि रिधिम अग्रवाल रविवार तक हरिद्वार जनपद के एसएसपी का कार्यभार ग्रहण करेगी।
