परिवार सगे भाई के खौफ के चलते घर छोड़ने पर मजबूर
पुलिस पर मामले पर कार्यवाही न करने का आरोप
मुकेश वर्मा/ अजय नेगी
हरिद्वार। भूमि बंटवारे को लेकर चाचा ने अपने भतीते के सिर पर पाठल से जान लेवा हमला कर घायल कर दिया। घटना से गांव में अफरा-तफरी मच गयी। घायल बच्चे को उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां पर बच्चे के सिर पर कई टांके आये है। पीडित परिवार की ओर से पथरी थाने मे तहरीर दी गयी हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार रमजानी निवासी जट बहादरपुर पथरी हरिद्वार का अपने छोटे भाई सईयाद से भूमि के बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा था। बताया जा रहा हैं कि 15 दिन पूर्व दोनों परिवारों के बीच जमकर मारपीट हुई। जिसकी शिकायत पुलिस से की गयी। आरोप हैं कि पथरी पुलिस ने पीडित की कोई सुनवाई नहीं की, जिसकारण पूरा परिवार घर छोड कर कई ओर रहना लगा। बताया जा रहा हैं कि शुक्रवार की सुबह सईयाद बुनियाद खुदवा रहा था। जिसकी जानकारी रमजानी को लगी, जोकि अपने 11 वर्षीय बेटे अरमान के साथ मौके पर पहुंच गया। जहां पर विरोध् करने पर सईयाद ने रमजानी को जमकर पीटा। बताया जा रहा हैं कि रमजानी गांव के मौजिज लोगों को एकत्रित करने के लिए चला गया। इसी दौरान आरोप हैं कि सईयाद ने रमजानी के बेटे अरमान पर पाठल से वार कर दिया। जोकि उसके सिर पर लगी और खून बहने लगा। इसी दौरान रमजानी मौके पर पहुंचा और बेटे को खून से लतपथ देखकर वह बेटे को लेकर थाने पहुंचा। पुलिस ने रमजानी को बेटे के उपचार के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। पीडित रमजानी ने बताया कि उसको छोटे भाई सईयाद से भूमि के बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा है। सईयाद की नीयत उसकी भूमि पर हैं और वह उसको हथियाना चाहता है। इसलिए बार-बार उसके परिवार को डरा धमका कर भूमि को कब्जाने का प्रयास कर रहा है। सईयाद ने 15 दिन पूर्व भी उसके परिवार पर हमलाकर परिजनों को घायल कर दिया था। पुलिस से शिकायत करने पर भी पुलिस ने कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई। इसलिए उसने अपनी पत्नी को मायके भेज दिया और बेटे के साथ खुद अपने बडे भाई लतिफ के यहां रहने लगा था और आज यह घटना हो गयी। पीडित ने घटना के सम्बंध् में पथरी थाने में आरोपी सईयाद के खिलाफ तहरीर दी गयी है।
