मुकेश वर्मा
हरिद्वार। विश्व हिंदू परिषद के अंतराष्ट्रीय महामंत्री मिलिंद प्रण्डेय ने कहा कि श्री राम मंदिर निर्माण के लिए सन्तो के निर्देश में पूरे देश मे जनजागरण चलाया जाएगा। नबम्बर-दिसम्बर दो माह देश के सभी संसदीय क्षेत्रों में विशाल जनसभाएं आयोजित की जाएगी। इसके बाद प्रत्येक खण्ड स्तर पर धार्मिक आयोजन कर मन्दिर निर्माण के लिए जनजागरूकता अभियान चलाया जायेगा। इनके माध्यम से केंद्र सरकार पर दवाब बनाया जाएगा कि वे जल्द से जल्द राम मंदिर पर कानून पास कर मन्दिर निर्माण का मार्ग प्रशस्त करें। प्रेस क्लब में पत्रकारों से वार्ता में विहिप महामंत्री मिलिंद प्रण्डेय ने कहा कि श्री राम जन्मभूमि पर भव्य राम मंदिर निर्माण हो, इसके लिए सरकार हिन्दू भावनाओ के अनुरूप संसद में कानून बनाएं। उन्होंने कहा कि अब हिंदुओं का सब्र का बांध टूटने लग रहा है। इसके लिए लिए जनजागरण कर सरकार को चेताने का काम किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि विहिप न्यायलय के फैसले की पक्षधर है लेकिन जो लोग इस मामले का समाधान नही चाहते वे लगातार इस मामले को लटकाने की साजिश कर रहे है। उन्होंने बताया कि पूर्व मुख्य न्यायाधीश दीपक मिश्रा के रहते विहिप को उम्मीद थी कि जल्द ही न्यायालय से हिंदुओं के पक्ष में निर्णय आएगा,क्योंकि सभी साक्ष्य हिंदुओं के पक्ष में है। लेकिन विपक्ष के अधिवक्ताओ में एक कपिल सिंबल ने मामले पर लोकसभा चुनाव 2019 के बाद फैसला सुनने की मांग की है, हालांकि न्यायालय ने इसकी सुनवाई के लिए तारीख तय कर दी है। बाबजूद इसके सन्तो का मानना है कि अब सरकार को कानून बनाकर ही श्री राम मंदिर निर्माण कराना चाहिए। उन्होंने उन लोगो पर भी सवाल खड़े करते हुए कहा कि जो लोग इस मुद्दे को लेकर विहिप पर एक पार्टी विशेष के लाभ की बात करते है, उन सभी को एक स्वर में इस प्रकरण को समाप्त करने की पहल करनी चाहिए। ताकि ये मुद्दा ही खत्म हो जाये। उन्होंने कहा कि सर्वविदित है कि अयोध्या में भगवान राम का जन्म हुआ था और उसी स्थान पर भव्य मंदिर बनाना चाहिए मन्दिर के स्थान पर कोई अन्य स्थल वहां न था और न ही बर्दशस्त किया जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने गौ ,गंगा, धर्मांतरण पर भी कानून बनाये जाने की मां की है। इस मुकर पर उनके साथ प्रांत मंत्री प्रदीप मिश्रा, प्रांत मीडिया प्रमुख डॉ. रजनीकांत शुक्ला, प्रांत प्रचार प्रमुख अमित शर्मा, बजरंग दल सह सयोजक अनुज वालिया,विभाग संगठन मंत्री अजय आर्य, विभाग प्रचार प्रमुख पंकज चौहान, जिलाध्यक्ष नितिन गौतम, सौरभ चौहान, नवीन तेश्वर आदि मुख्य थे।
