कई व्यापार मण्डल इकाईयों ने किया अपने को बंद से अलग
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। व्यापारियों में सोमवार से आहूत बंद को लेकर टकराव शुरु। बडा बाजार हरिद्वार व्यापार मंडल ने बंद में शामिल न होने का किया ऐलान किया है। जबकि कृष्णानगर कनखल व रानीपुर मोड व्यापार मंडल ने भी बाजार बंद से अपने हाथ खींच लिए है। बडा बाजार व्यापार मंडल ने एक बैठक कर कहा कि प्रशासनिक टीम पहले ही सुभाषघाट क्षेत्र में अपने अनुसार अतिक्रमण विरोधी कार्रवाई कर चुकी है। उस दौरान विभिन्न व्यापारी नेताओं को इसके खिलाफ खड़े होने के लिए कहा गया था। लेकिन तब इन व्यापारियों के समर्थन में कोई नहीं आया। अब जब जीरोजोन क्षेत्र में कार्रवाई शुरु हो रही है तो व्यापारी एकता का ढोल पीटा जा रहा है। बडा बाजार व्यापार मंडल अध्यक्ष व पूर्व सभासद सतेंद्र वर्मा का कहना है कि बड़ा बाजार सुभाषघाट व हरकी पैडी व्यापार मंडल खुद को इस बंद से अलग करता है व संविधानिक व्यवस्थाओं के अंतर्गत प्रशासनिक टीम को अतिक्रमण विरोधी अभियान में सहयोग किया जाएगा। बैठक में सुमित घोष, राजू वधवन, अनुपम त्यागी, वेद बत्रा, आदेश मारवाडी सहित अनेक व्यापारी मौजूद थे।
