व्यापारियों ने किया सोमवार को बाजार बंद का ऐलान
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। उच्च न्यायालय के आदेश के बाद प्रशासन की टीम हरिद्वार को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए अभियान चलाए हुए हैं। जिसमे लोक निर्माण विभाग की अहम् भूमिका है। जिस पर सवालिया निशान उठने लगे है, इसके विरोध् में व्यापारियों ने अनिश्चित काल के लिए बाजार बंद का आहवान किया है। उच्च न्यायालय के आदेश के अनुपालन में जिला प्रशासन द्वारा एक संयुक्त टीम बनाते हुए हरिद्वार शहर को अवैध् कब्जे से मुक्त कराया जा रहा है। इसके तहत हरिद्वार हरिद्वार शहर में लोक निर्माण विभाग अवैध् कब्जे को चिन्हित कर रहा है। जिसके आधर पर अतिक्रमण हटाओ अभियान की टीम चिन्हित कब्जों को अतिक्रमणकारियों से मुक्त करा रही है पिछले 20- 22 दिनों से नगर आयुक्त ललित नारायण मिश्रा व सिटी मजिस्ट्रेट मनीष कुमार सिंह के नेतृत्व में कब्जों को जेसीबी के माध्यम से तोड़ा जा रहा है। जिसकी वजह से शहर के व्यापारियों में रोष पनपने लगा है, व्यापारियों द्वारा चिन्हितकरण का काम कर रहे लोक निर्माण विभाग की टीम पर संदेह वक्त किया जा रहा है। आरोप है कि लोक निर्माण विभाग की टीम बिना किसी पैमाने के अपनी आवश्यकतानुसार कुछ ऊंची पहुंच वाले लोगों को लाभ पहुंचाने के लिए चिन्हितकरण का कार्य कर रही है। लोक निर्माण विभाग की टीम पर सवालिया निशान भी लगना लाजमी है। टीम में जेइ व एइ अवैध् कब्जे की कई कई बार पैमाइश कर रहे हैं। जिसमे हर बार कुछ ना कुछ अंतर देखने को मिलता है, जो कि जिससे उनकी कार्यशैली पर सवालिया निशान लगाता है। प्रशासनिक टीम ने दोबारा पैमाइश कराई तो लोक निर्माण विभाग की टीम के द्वारा लगाया गये निशानो में अंतर पाया गया, सबसे दिलचस्प बात यह है कि कहीं पर तो नाले से नाला नापने की बात कही गई और कुछ जगह पर उस जगह पर नक्शा में दर्शाई गई दूरी को आधार बनाया गया। व्यापारियों का यह भी आरोप है कि कुछ निशान लोक निर्माण विभाग द्वारा लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से लगाए गए हैं। चर्चा करते हुए एक जिम्मेदार नागरिक ने नाम ना छापने की शर्त पर बताया कि देवपुरा मे एक ऊंची पहुंच वाले व्यक्ति की नगर निगम की भूमि पर आशियाना है के सामने वाली सड़क की पैमाइश कम बताई गई। जिससे ऊंची पहुंच वाले व्यक्ति को लाभ मिल सके, यही नहीं लोक निर्माण विभाग की टीम में चलने वाले एक हाई प्रोपफाइल मेट की कार्य प्रणाली पर भी संदेश किया जा रहा ह।ै जोकि मेट कम ठेकेदार ज्यादा है उसी ने अपने चहतो की 5 जेसीबी मशीनें अतिक्रमण हटाओ अभियान टीम में लगाई हुई है। जिसकी देखरेख भी वही करता है और स्थानीय होने की वजह से लोगों से द्वेष और भेदभाव व्यक्त कर रहा है, लेकिन इतना सब कुछ होने पर भी उच्च अध्किारी आंख बूंदें उस मेट तथा जेइ पर विश्वास कर लगाये निशानो को ठीक मान रहे हैं। जिसकी वजह से अतिक्रमण हटाओ अभियान टीम के प्रति व्यापारियों में रोष पनपने लगा है। व्यापारियों ने बैठक कर निर्णय लिया गया है कि सभी व्यापारी कल से अनिश्चितकाल के लिए अपने-अपने प्रतिष्ठान बंद कर विरोध प्रकट करेगे।
