परिजनों ने ठहराया विभाग के लोगों को घटना के लिए जिम्मेदार
मुकेश वर्मा/ अजय नेगी
हरिद्वार। रानीपुर कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत गैस प्लांट के इलाके में बिजली ठीक करने के लिए पोल पर चढे संविदा कर्मी की करंट लगने से मौत हो गयी। घटना से क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गयी। बताया जा रहा हैं कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर की शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार गैस प्लांट चैकी क्षेत्र में बिजली जाने की शिकायत पर ट्रांसफार्मर पर लाइट ठीक करने के लिए संविदा कर्मी अनिल कश्यप पुत्र सूरजमल निवासी शामली, उत्तर प्रदेश हाल निवासी हरिद्वार को भेजा गया था। बिजली ठीक करने के दौरान अचानक लाइट आ गई। इससे संविदा कर्मचारी को करंट लग गया और उसे बचाव का कोई मौका नहीं मिला। पोल पर चढे होने के दौरान ही उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर मामले की जानकारी ली और शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। बताया जा रहा हैं कि शट डाउन लेने के बाद बिजली चालू बिना कर्मी की सूचना पर की बात सामने आ रही है। जिसको लेकर मृतक के परिजन इस मामले की निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे है। परिजनों ने घटना के लिए विभाग के लोगों को जिम्मेदार ठहराया है।
