पत्नी को ठिकाने लगाने की बात कह साली को भेजा अपने घर
मुकेश वर्मा/ अजय नेगी
हरिद्वार। गृह कलह के चलते एक व्यक्ति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जिसकी जानकारी लगते ही पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया और परिजनों को मामले की सूचना भेज दी। प्राप्त जानकारी के अनुसार रिशु उर्फ साहिल पुत्र अमीर चंद उम्र करीक 30 वर्ष निवासी हरिजन काॅलोनी दुर्गा मन्दिर के पीछे फतेहाबाद हरियाणा हाल निवासी शिव कुटिया ब्रहा्रपुरी हरिद्वार ने बीती दोपहर को अपनी साली के घर पर फांसी लगाकर जान दे दी। जिसकी जानकारी लगते ही साहिल को तत्काल उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने साहिल को मृत घोषित कर दिया और शव को मोर्चरी में रखवाते हुए मामले की सूचना पुलिस को भेज दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए उसके परिजनों को सूचित कर दिया। बताया जा रहा हैं कि करीब तीन-चार वर्षो से मृतक साहिल हरिद्वार में अलग-अलग रेड़ीमेट कपड़ों की दुकान पर काम कर रहा था। जिसने 7-8 माह पूर्व रेड़ीमेंट की दुकान पर काम करने वाली युवती सपना से विवाह कर लिया। बताया जा रहा हैं कि साहिल शराब पीने का शैाकिन था और नशें में पत्नी के साथ अक्सर मारपीट किया करता था। जिस कारण गृह में कलह का वार्तावरण था। कहा जा रहा हैं कि बीती दोपहर को भी साहिल ने नशे में घुत होकर पत्नी सपना के साथ मारपीट की और साली के घर पर पहुंचकर कह दिया कि उसने सपना का काम तमाम कर दिया। जिसको सुनकर साली के घर में कोहराम मच गया और पूरा परिवार सपना के घर की और दौड़ पड़ा। जहां पर उन्होंने देखा कि सपना ठीक है। लेकिन सपना ने अपनी बहन को बताया कि उसके पति साहिल ने उसके साथ मारपीट की। जब साली का परिवार अपने घर पर पहुंचा तो देखा कि साहिल उनके घर में चुन्नी के सहारे पंखे से लटका हुआ है। जिसको देखकर उनके होश उड़ गये, अनन फनन में लोगों की मदद से साहिल को नीचे उतार कर उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने उसको मृत घोषित कर शव को मोर्चरी में रखवाते हुए पुलिस को सूचित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया। सूचना पर पहुंचे परिजनों को पुलिस ने पोस्टमार्टम के पश्चात शव को उनके सुपूर्द कर दिया।
