विवाद को लेकर की थी चाय वाले ने महिला की हत्या
मृतका निकली हरियाणा की रहने वाली
मुकेश वर्मा/ अजय नेगी
हरिद्वार। तीन दिन पूर्व हुई महिला की हत्या का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने हत्यारोपी को गिरफ्रतार करने में सफलता हासिल की है। वहीं मृतका की पहचान भी कर ली है। पुलिस ने हत्यारोपी के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। बताते चले कि 6 सितम्बर को लालली वाला क्षेत्र में एक अज्ञात महिला उम्र करीब 45 वर्ष का शव पुलिस ने बरामद किया था। जिसके शरीर पर चोट के निशान थे। पुलिस ने शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया, मगर कोई सफलता हाथ नहीं लगी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजकर उसकी पहचान के प्रयास तेज कर दिये थे। पुलिस के अनुसार मृतका की पहचान नीलम निवासी हरियाणा के रूप में हुई हैं जोकि लालजी वाला क्षेत्र में पन्नी डालकर रह रही थी और भीख मांग कर गुजर बसर कर रही थी। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि मृतका का विवाद हत्या से कुछ दिन पूर्व बड़ी शिवमूति के समीप झोपड़ी डाल कर रहने वाले अशोक उर्फ नागा पुत्र हरिचंद निवासी सोनीपत हरियाणा से हुई थी। जोकि लालली वाला क्षेत्र में ही चाय की दुकान चलाता है। पुलिस ने पूछताछ के लिए अशोक को हिरासत में लिया, जिसने पूछताछ के दौरान खुलासा किया कि उसका किसी बात को लेकर नीलम से विवाद हुआ था। जिसका उसने 6 सितम्बर की तड़के शराब व भांग के नशे में मारपीट करते हुए सिर पर वार कर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी अशोक की निशानदेही से हत्या में खून से सनी टीशर्ट सहित अन्य सामन बरामद कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलापफ सम्बंंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।
