

केन्द्र की जनहित योजनाओं का लाभ सीधे-सीधे जनता को मिल रहा
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। केन्द्र की मोदी सरकार ने अपने कार्यकाल में देश की जनता को सम्मान से जीने का अधिकार दिया है। अगर विकास की बात करें तो मोदी सरकार ने चीन को भी पीेछे छोड दिया है। वहीं निवेश के क्षेत्रा की अगर बात करें तो भारत ने अमेरिका को भी पीछे छोडा है। इस बात की जानकारी सांसद डाॅ. रमेश पोखरियांल निशंक प्रेस क्लब हरिद्वार में पत्रकारों से रूबरू हो रहे थे।


उन्होंने कहा कि स्वदेशी व विदेशी नीति के मामलों में केन्द्र भाजपा सरकार ने ऐतिहासिक फैसले लिए है। देश का हर वर्ग व क्षेत्र का व्यक्ति विकासशील बना है। देश की जनता का भरोसा काग्रेंस से टूटा है। देश की जनता वर्ष 2019 के चुनाव में दोबारा मोदी को प्रधनमंत्री बनाने का निर्णय ले चुकी है। उन्होंने कहा कि केन्द्र पोषित योजनाएं हैं उनमें अब तक हरिद्वार सांसद क्षेत्र में जो कार्य उन्होंने किये। उससे पूर्व कभी नहीं किये गये। करीब 25 हजार करोड के काम किये गये है। किसी ने सोचा भी नहीं होगा। भाजपा सरकार ने अपने कार्यकाल में सीधे-सीधे जनता को लाभ पहुंचाया है। प्रदेश के भीतर 90 हजार प्रफी गैस कनेंक्शन से ग्रहणियों को जोडा जा रहा है।


हरिद्वार में कोई भी बिना शौचालय से वंचित नहीं रहेगा। केन्द्र की जनहित योजनाएं हैं उनका सीधे-सीधे जनता को लाभ मिले, इसके प्रयास किये जा रहे है। डाॅ. निशंक ने दावा किया हैं कि वर्ष 2022 तक देश के हर गरीब की सिर के उपर छत होगी, इस दिशा में कार्य चल रहे है। उज्जवल योजना के तहत बिजली को अंधकार इलाकों तक पहुंचाने का प्रयास तेजी से चल रहा हैं। हरिद्वार के भीतर चार हजार बिजली ऐसे घरों तक पहुंचायी गयी हैं जहां पर उन्हें अन्धेंरे में रहने के लिए मजबूर होना पड़ रहा था। प्रधनमंत्री सुरक्षा जीवन बीमा योजना, जन धन योजना जैसी केन्द्र की योजनाएं लोगों के लिए जीवनदायनी बनी है। सर्वाधिक हरिद्वार में बैंक खाते खुले है। जिसके तहत 32 करोड़ रूपये खाते में आये और अभी भी खाते चल रहे है। जिनमें करबी 250 करोड रूपया खाते में जमा है। उन्होंने कहा कि अगर हम प्रधनमंत्री मुद्रा बैंक योजना की बात करें तो 12 करोड युवा इस योजना से जुडें और उसका लाभ ले रहे है। आज 4 लाख करोड से भी अधिक धन राशि से देश के युवाओं को अपने पैरों पर खड़े होने का आधार बना है। प्रेसवार्ता के दौरान विधायक स्वामी यतिश्वरानंद, विधायक संजय गुप्ता आदि नेता उपस्थित थे।
