


बिना हेलमेट पहनने वालों के खिलापफ होगी कार्यवाही
मुकेश वर्मा/ अजय नेगी
हरिद्वार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार कृष्ण कुमार वीके के कार्यालय से जारी बयान में कहा गया हैं कि माननीय उच्च न्यायालय उत्तराखंड नैनीताल द्वारा निर्गत आदेशों के अनुपालन में 16 अगस्त से जनपद में दुपहिया वाहन चालक के साथ-साथ पीछे बैठी सवारी को भी हेलमेट पहनना अनिवार्य होगा।



जिस के संबंध् में जनपद हरिद्वार में जागरूकता व चेकिंग अभियान चलाए जाएंगे। उक्त संबंध् में 14 व 15 अगस्त को पंपलेट व फ्रलेक्सी के माध्यम से जनता को दुपहिया वाहन में चालक के साथ-साथ पीछे बैठी सवारी को अनिवार्य रूप से हेलमेट पहनने को लेकर जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। उसके बाद 16 अगस्त से उक्त आदेश के अनुपालन में जनपद हरिद्वार में सभी थाने व चैकियों में चेकिंग अभियान चलाया जाएगा एवं साथ ही उल्लंघनकर्ता के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई व चालान किया जाएगा।
