घर में मचा कोहराम, पुलिस ने कराया पोस्टमार्टम
मुकेश वर्मा/ अजय नेगी
हरिद्वार। किसी बात को लेकर घर में दो बहनों में आपस में झगड़ा हो गया। जिससे नाराज एक बहन ने जहरीला पदार्थ खा लिया। जिसकारण उसकी हालत बिगड़ने पर घर में कोहराम मच गया और उसको उपचार के लिए निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां पर किशोरी ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। घटना की जानकारी लगते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपूर्द कर दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव शांतरशाह बहादराबाद निवासी दो बहनों के बीच घर में किसी बात को लेकर आपस में झगड़ा हो गया। जिससे नाराज एक बहन अंजली पुत्री रोहताश उम्र करीब 15 वर्ष ने जहरीला पदार्थ खा लिया। बताया जा रहा हैं कि जब दोनों बहनों में झगड़ा हुआ उस वक्त घर में दोनों के अलावा कोई नही था। बहन की हालत बिगड़ता देख छोटी बहन ने मामले की जानकारी पड़ौसियों को दी। जिन्होंने मौके पर पहुंचकर अंजली से जानकारी ली। जिसपर उसने बताया कि उसने जहर खा लिया है। इस जानकारी में वहां पर हड़कम्प मच गया। मामले की जानकारी उनके परिजनों को दी गयी। जिसपर घर में कोहराम मच गया। बताया जा रहा हैं कि किशोरी को उपचार के लिए क्षेत्र के एक निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां पर किशोरी ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। जिसकी सूचना चिकित्सकों ने पुलिस को भेज दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। बहादराबाद एसओ मनोहर सिंह के अनुसार दो बहनों के आपसी झगड़े के चलते एक बहन ने जहरीला पदार्थ खा लिया। जिसको उपचार के लिए परिजन निजी अस्पताल ले गये। जहां पर किशोरी ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। जिसकी सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौप दिया।
