मुकेश वर्मा/ अजय नेगी
हरिद्वार। स्नान के दौरान एक कांवड़िये के गंगा में डूबने से मौत हो गयी। जिसका शव पुलिस ने बरामद करते हुए पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजकर परिजनों को सूचित कर दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पिताम्बरपुरा दिल्ली निवासी अमित पुत्र राम अवधेश उम्र करीब 19 वर्ष अपने कुछ मित्रों के साथ कांवड लेने के लिए हरिद्वार आया था। बताया जा रहा हैं कि बहादराबाद थाना क्षेत्र में नहर पटरी के किनारे शिविर पर रूक कर कांवडियें वहां स्नान करने लगे। इसी दौरान अमित गहरे पानी की चपेट आने से डूब गया। उसके साथियों ने उसको बचाने का प्रयास किया मगर सपफल नहीं हुए। घटना की जानकारी लगते ही पुलिस ने गोताखोर टीम की मदद से कांवडियें की तलाश की और कुछ ही दूरी पर उसका शव बरामद कर लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजकर परिजनों को सूचित कर दिया। मृतक कांवडियें के परिजन हरिद्वार पहुंच चुके है।
