
बम-बम भोले बम से पूरा वातावरण हुआ शिवमय
अशोक वर्मा/ हरीश संतवानी
हरिद्वार। तीर्थनगरी इनदिनों बम-बम भोले बम के उद्घोष से शिवमय हो चुकी है। जिधर नजर दौड़ाओं उधर ही कांवडियें ही कांवडियें नजर आ रहे है। प्रशासन पूरी तन्यमता से कांवडियों को सकुशल हरिद्वार से गंगा जल भरकर उनके गतंव्य स्थल तक पहुंचाने में जुटा है। पैदल कांवडियों को हरिद्वार से नहर पटरी मार्ग से उनको उनके गतंव्यों की ओर भेजा जा रहा हैं ताकि उनको किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। वहीं धर्मिक संगठनों द्वारा जगह-जगह निशुल्क चिकित्सा व लंगर शिविर आयोजित किये गये है। जिनके माध्यम से दिन रात कांवडियों की सेवा की जा रही है। श्रावण मास कांवड मेले में पंचक समाप्त होते ही एकाएक कांवडियों की संख्या में तेजी आयी है। तीर्थनगरी में कांवडियों का सैलाब उमड पड़ा है। जिससे पूरा वातावरण शिवमय हो गया है। जिधर भी देखों उधर ही कांवडियों का हुजूम देखा जा रहा है। प्रशासन भी कांवडियों की सैलाब को देखते हुए मुस्तैद नजर आ रहा है। कांवड मेले का केन्द्र पंतद्वीप मैदान व बैंरागी कैम्प बना हुआ है। जहां पर कांवडियों की सुरक्षा व व्यवस्था के लिए चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा बल तैनात किये गये है। साथ ही रेलवे स्टेशन, बस अड्डा, पंतदीप मैदान, बैरांगी कैम्प सहित भीड़भाड वाले स्थानों पर बस निरोध्क दस्ता व डाॅग स्काॅउड चैकिंग अभियान में जुटे है। संदिग्ध् लोगों के की तलाशी ली जा रही हैं वहीं बस अड्डे और रेलवे स्टेशन पर पहुंचने वाले लोगांे पर सुरक्षा बल द्वारा पैनी नजर रखी जा रही है। पुलिस प्रशासन स्थानीय व कांवडियों से लावारिस वस्तु व व्यक्ति नजर आने पर पास तैनात पुलिस अध्किारी व कर्मी को सूचित करने की अपील की जा रही है। कांवड मेले में सुरक्षा की दृष्टि से हरिद्वार पहुंचने वाले छोटे व बड़े वाहनों की संघन तलाशी ली जा रही है। ताकि असमाजिक तत्व कांवडियों के भेष में किसी अनहोनी वारदात को अंजाम न दे सकें। जिलाधिकारी दीपक रावत व एसएसपी कृष्ण कुमार वीके मेला क्षेत्र का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा ले रहे है और अपने अधिनस्थों को दिशा निर्देश दे रहे है। दोनों आलाधिकारियों द्वारा मेले में तैनात अधिकारियों व कर्मियों को कांवडियों के साथ मधुर व्यवहार करने की निर्देश भी दे रहे है। साथ ही स्थानीय नागरिकों, व्यापारियों, साधु-संतों, समाजिक संगठनों व राजनीतिक दलों से कांवड मेले को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए प्रशासन का सहयोग करने की अपील भी की जा रही है।

कप्तान ने किया वाहन पार्किग स्थलो का निरीक्षण
एसएसपी कृष्ण कुमार वीके द्वारा कावॅड मेला क्षेत्र मे दूरबीन एंव ड्रोन कैमरे के माध्यम से पार्किग क्षेत्रो का जायजा लिया गया एंव पंतदीप पार्किग, बैरागी कैैम्प, नीलधारा पर्किग,भीमगौडा पर्किग एंव अन्य पार्किगो का स्वंय मौके पर जाकर निरीक्षण करते हुये वाहनो कोे व्यवस्थित ढंग से खडा करने के लिए अधीनस्थ अधिकारी व कर्मचारियो को निर्देशित किया। तथा जिन शिव भक्तो के वाहन रोड मे बेतरतीब खडे है उनको पार्किगो मे लगवाया गया। जिससे की जाम की स्थिति उत्पन्न न हो साथ ही काॅवड मेला सैल से अतिरिक्त पुलिस बल को भीड-भाड वाले स्थानो पर नियुक्त किया। काॅवड मेला मे जो कर्मी नियुक्त है उनको बरसात को देखते हुये मेला कन्ट्रोल से बरसाती उपलब्ध करायी गयी। जिससे अधिकारी व कर्मचारीगण अपनी ड्यूटी का निर्वहन सही प्रकार से करे सके, तथा कर्मगणो को हिदायत दी गयी कि शिव भक्तो के वाहनो को सडक मे अनावश्यक रूप खडे न होने दे और वाहनो को पार्किग मे ही लगवाये साथ ही कर्मिंयों को हिदायत दी कि अपनी ड्यूटी समाप्त होने उपरान्त एंव अपने रिलीवर के आने पर ही ड्यूटी प्वान्ट को छोडे।
