चार माह से वेतन न मिलने के कारण थे परेशान
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। जिला अस्पताल एवं रक्तकोष हरिद्वार के संविदा कर्मचारियों को चार माह से वेतन न मिलने के कारण नाराज कर्मी आज से अवकाश पर चले गये। जिसकी जानकारी लगते ही मामले को सुलझाने के लिए प्रमुख अधीक्षक जिला अस्पताल डाक्टर आरती ढोन्डियाल के द्वारा कर्मचारियों को बुलाया गया। डाॅ आरती ढोन्डियाल, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी डाॅ ज्योति बोहरा, चिकित्सा स्वास्थ्य महामंत्री दिनेश धनोशी, महावीर चौहान चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ प्रदेश मन्त्री दिनेश लखेड़ा, जिला मंत्री मनोज चन्द के नेतृत्व में वार्ता की गयी। जिसमें चार दिन के भीतर सभी कर्मचारियों का वेतन आहरित कर दिये जाने का भरोसा दिलाया है। अधिकारियों के इस मौखिक अश्वासन के बाद सभी कर्मचारी अपने-अपने काम पर लौट आये। कर्मचारियों में अकलीम अंसारी, रजनी चौधरी, नवीन बिन्जोला, सतीश, निशा चमोली, अंजलि पोखरियाल, वर्णिक चौधरी आदि मौजूद थे।
