मुकेश वर्मा/ अजय नेगी
हरिद्वार। ज्वालापुर पुलिस ने आधा दर्जन शराब माफियों के खिलाफ गुण्डा एक्ट की कार्यवाही की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार ज्वालापुर थाना क्षेत्र में लम्बे समय से शराब के अवैध् कारोबार से जुडे आधा दर्जन माफियों अंकित पुत्र धर्मपाल निवासी इन्दिरा बस्ती नाले के पास कटहरा बाजार ज्वालापुर, मोहर सिंह पुत्र गोपी निवासी लाल मन्दिर कॉलोनी ज्वालापुर, मनोज पुत्र नरेश निवासी कडच्छ ज्वालापुर, संजय पुत्र नेकी राम निवासी कड़च्छ ज्वालापुर, पप्पू थापा पुत्र जती बहादुर निवासी राजीव नगर ज्वालापुर और आबाद पुत्र मकसूद मौहल्ला कैथवाड़ा ज्वालापुर है। जिनके खिलाफ पुलिस द्वारा समय-समय पर कार्यवाही की गयी। लेकिन उसके बावजूद इन कारोबारियों ने अवैध् शराब के कारोबार बदस्तूर जारी रखा। इन शराब माफियों के खिलाफ समय-समय पर लोगों को धमकी देकर खौफ पैदा करने की शिकायत भी मिलती रही है। जिसको देखते हुए ज्वालापुर पुलिस ने शराब माफियों के खिलाफ गुण्डा एक्ट की कार्यवाही की है।
