आपरेशन के बाद से बिगडी थी तबीयत, हॉयर सेंटर में हुई मौत
परिजनों ने लापरवाही का आरोप लगाकर किया अस्पताल में हंगामा
मृतका का कराया जा रहा चिकित्सकों के पैनल से पोस्टमार्टम
मुकेश वर्मा/ अजय नेगी
हरिद्वार। करीब एक माह पूर्व जिला अस्पताल में एक महिला पथरी के आपरेशन के बाद तबीयत बिगड़ने पर उसको उपचार के लिए हॉयर सेंटर ले जाया गया। जहां उसकी उपचार के दौरान मौत हो गयी। जिससे गुस्सांए परिजनों ने जिला अस्पताल पहुंचकर चिकित्सक की लापरवाही को लेकर जमकर हंगामा काटा। जिसकी जानकारी लगते ही पुलिस मौके पर पहुंची और गुस्साएं लोगों को शांत कराया। मृतका के परिजनों ने चिकित्सक के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया जा रहा हैं कि पुलिस चिकित्सकों के एक पैनल से मृतका का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पुलिस कार्यवाही की बात कर रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार 25 जून को रीना पत्नी नरेश कुमार उम्र करीब 27 वर्ष निवासी जोगिया मण्डी हरिद्वार का जिला अस्पताल में पित्त की थैली में पथरी का आपरेशन सर्जन डॉ. अरूण पाण्डेय ने किया था। बताया जा रहा हैं कि कुछ दिन भर्ती के बाद मरीज को अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी थी। लेकिन इसी बीच महिला की तबीयत बिगड़ने पर उसको दोबारा जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां पर मालूम हुआ कि सर्जन छुट्टी पर चले गये है। जिसके बाद महिला को निजी चिकित्सकों को दिखलाया गया। मगर कोई फायदा नही हुआ। बताया जा रहा हैं कि महिला की स्थिति को देखते हुए परिजन महिला को मेरठ उपचार के लिए ले गये। कहा जा रहा हैं कि वहां महिला की उपचार के दौरान मौत हो गयी। महिला की मौत से गुस्सांए लोगों ने मामले की जानकारी हरिद्वार फोन पर दी। मृतका के परिजन व रिश्तेदार सहित आसपास के लोग जिला अस्पताल पहुंचे और सर्जन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। जिसकी भनक लगते ही कोतवाली नगर पुलिस मौके पर पहुंची और गुस्सांए लोगों को बामुश्किल शांत कराया। बताया जा रहा हैं कि मृतका के परिजनों ने चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। जिसपर पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर चिकित्सकों के एक पैनल से पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। बताया जा रहा हैं कि पुलिस पोस्टमार्टम की रिपोर्ट मिलने के बाद ही कोई कार्यवाही करने की बात कह रही है। जब मामले के सम्बंध् में सीओ सिटी प्रकाश देवली व नगर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक चन्द्रभान से फोन पर सम्पर्क करने का प्रयास किया गया। लेकिर उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया और फोन काट दिया। जिसकारण इस मामले के सम्बंध् में पुलिस अधिकारियों का वर्जन नहीं लिया जा सका। वहीं सर्जन पर ओर भी आरोप भी लगने शुरू हो गये है। आरोप हैं कि सर्जन बिना पैसे लिए आपरेशन नहीं करते। किन्नर एवं सोशल वर्कर सोनिया ने आरोप लगाया कि उसके मरीज से भी सर्जन ने पथरी के आपरेशन के नाम पर तीन हजार रूपये वसूले थे। जिसको लेकर उसने उसकी शिकायत भी की थी। मगर कोई कार्यवाही नहीं की गयी।
