पुलिस ने की हजारो की नगदी, मोबाइल व बाइक बरामद
आरोपियों का चौथा साथी फरार, पुलिस तलाश में जुटी
मुकेश वर्मा/ अजय नेगी
हरिद्वार। एक माह पूर्व हुई लूट का खुलासा करते हुए बहारादबाद पुलिस ने तीन लूटेरों को गिरफ्रतार किया है। जबकि एक फरार है। पुलिस ने आरोपियों के पास से हजारों की नगदी व लूटी गयी बाइक व मोबाइल बरामद कर लिया हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार 13 जून की रात्रि को संजय कुमार पुत्र अमर सिंह निवासी अहमदपुर ग्रांट बहादराबाद से रोशनाबाद निवासी रिश्तेदार के यहां से घर लौटते समय चार अज्ञात बदमाशों ने रोहलकी रोड पुल हाईवे के नीचे रोक कर मारपीट करते हुए बाइक, मोबाइल और आठ हजार की नगदी लूट कर फरार हो गये थे। जिसकी शिकायत पीडित ने बहादराबाद थाने में दर्ज करायी थी। पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी थी। बीती देर शाम को बहादराबाद पुलिस सलेमपुर जाने वाले मार्ग पर चैंकिग अभियान पर थी कि इसी दौरान एक बाइक पर तीन युवक नजर आये। जोकि पुलिस की चैंकिग अभियान को देखकर वापस बाइक मोड कर भागने लगे। जिसपर पुलिस को शक होने पर उनका पीछा किया और दबोचा लिया। जिनसे पुलिस ने पूछताछ की गयी तो उन्होंने अपना नाम सोरण पुत्र पुष्पेन्द्र निवासी भोपाडा मंसूरपुरा मुजफ्रपफरनगर यूपी, सोनू धामी पुत्र गंजे सिंह निवासी कमला नगर खेकड़ा बागपत और अनिकेतन पुत्र जितेन्द्र कुमार निवासी खानुपूरा मंसूरपुरा मुजफ्रपफरनगर यूपी बताते हुए खुलासा किया कि 13 जून की रात्रि को उन्होंने रोहलकी रोड़ पुल हाईवे के नीचे बाइक, मोबाइल और आठ हजार की लूट को अंजाम दिया था। पुलिस ने आरोपियों के पास से लूटी गयी रकम से 1900 रूपये, मोबाइल और बाइक बरामद कर ली। आरोपियों ने बताया कि लूट की घटना में उनके साथ एक अन्य साथी विकास धामी पुत्र वेदपाल निवासी खेकडा बागपत यूपी भी शामिल था। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। बहादराबाद एसओ मनोहर सिंह के अनुसार 13 जून की रात्रि को संजय कुमार के साथ बाइक, मोबाइल और आठ हजार की लूट के तीन आरोपियों को देर शाम पुलिस ने चैंकिग के दौरान गिरफ्रतार कर लिया है। जबकि एक साथी फरार हैं जिसकी तलाश की जा रही है। पुलिस ने आरोपियों से लूट की रकम से 1900 रूपये, मोबाइल और बाइक बरामद कर ली है।
