
सात जिंदा गाय, 900 किलो गोमांस सहित गोकशी में इस्तेमाल औजार बरामद
मुकेश वर्मा/ अजय नेगी
हरिद्वार। गोवंश संरक्षण एवं बहादराबाद पुलिस टीम को उस वक्त भारी सफलता हासिल हुई है। जब टीम ने सुबह मुखबिर की सूचना पर गांव भारापुर में छापा मारकर गोकशी का पर्दाफाश करते हुए मौके से पांच लोगों को गिरफ्रतार किया है। जबकि सात लोग मौके से फरार होने में कामयाब रहे। पुलिस ने मौके से सात जिंदा गाय सहित भारी मात्रा में गोमांस और गोकशी में इस्तेमाल औजार बरामद किये है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मामला दर्ज करते हुए फरार आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार गोवंश संरक्षण टीम एवं शांतरशाह पुलिस टीम को मुखबिर से सुबह सूचना मिली कि गांव भारापुर में गोकशी की जा रही है। जिसमें कई लोग शामिल है। सूचना पर दोनों टीमों ने अपनी रणनीति बनाते हुए नसरीम और जान आलम के घरों में छापा मारा। जिससे वहां पर भगदड़ मच गयी। पुलिस ने दोनों घरों से पांच लोगों शमसाद पुत्र महबुद्दीन, सलीम पुत्र सरीफ, जान आलम पुत्र अब्दुल हमीद, मिददा पुत्र अल्ला राजी निवासीगण भारापुर और आलिया पुत्र रहमुतल्ला निवासी घोड़ेवाला थाना बहादराबाद को गिरफ्रतार कर लिया। जबकि नसरीम सहित सात लोग मौके से फरार होने में कामयाब रहे। टीम ने मौके से सात जिंदा गाय, 900 किलो गोमांस, सात कुल्हाड़ी, पांच छुरिया, तीन तराजू बाट, रस्सी आदि समान बरामद किया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ सम्बंधित धारओं में मामला दर्ज कर लिया है। बहादराबाद थाना एसओ मनोहर सिंह के अनुसार सुबह गोवंश संरक्षण प्रभारी निरीक्षक बिरेन्द्र सिंह नेगी व शांतरशाह चौकी पुलिस को गांव भारापुर में गोकंशी की सूचना मिली। जिसपर कार्यवाही करते हुए टीम ने गांव के दो घरों में छापा मारा। जहां से टीम ने सात जिंदा गाय सहित 900 किलो गोमांस व गोकशी में इस्तेमाल औजार बरामद करते हुए पांच लोगों को गिरफ्रतार किया है। जबकि सात लोग फरार होने में कामयाब रहे। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ सम्बंघित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर फरार लोगों की तलाश शुरू कर दी है।
