दो दर्जन सट्टे में लिप्त लोग गिरफ्रतार, सट्टा किंग फरार
हजारो की नगदी सहित पोस्टर चिड़ी कबूतर, दो पोस्टर कूपन बरामद
मुकेश वर्मा/अजय नेगी
हरिद्वार। लम्बे समय से चिड़ी कबूतर सट्टा कारोबार का पर्दाफाश करते हुए ज्वालापुर पुलिस ने दो दर्जन लोगों को गिरफ्रतार किया है। जिनके पास से पुलिस ने दस हजार एक सौ रूपये सहित पोस्टर चिड़ी कबूतर, दो पोस्टर कूपन बरामद किये है। जबकि सट्टा किंग मौके से फरार होने में कामयाब रहा। पुलिस ने लोगों के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार सट्टा कारोबारी पूर्व में भी जेल जा चुका हैं और उसके खिलाफ गुण्डा एक्ट के तहत जिला बदर की कार्यवाही भी की जा चुकी है। पुलिस अब फरार कारोबारी के खिलाफ गैंगस्टर की कार्यवाही करने की तैयारी में जुट गयी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार ज्वालापुर क्षेत्र में लम्बे समय से चिड़ी कबूतर के द्वारा सट्टा कारोबार संचालित किया जा रहा था। जिसके सम्बंध् में पुलिस को समय-समय पर सूचना मिल रही थी। मगर पुलिस की कार्यवाही की भनक लगते ही आरोपी पुलिस के हाथ नहीं आ रहे थे। ज्वालापुर पुलिस को सोमवार की सुबह मुखबिर से सटीक सूचना मिली कि मौहल्ला मालियान ज्वालापुर निवासी भूपेन्द्र उर्फ सोनू उर्फ फोकस पुत्र फूलचंद के घर पर भारी संख्या में लोग एकत्रित होकर चिड़ी कबूतर के जरिये सट्टा खेल रहे है। सूचना पर पुलिस ने मौके पर छापा मारकर घर की धेराबंदी कर मौके पर मौजूद सट्टे में लिप्त दो दर्जन लोगों को गिरफ्रतार कर लिया। जबकि सट्टा किंग भूपेन्द्र मौके से फरार होने में कामयाब रहा। सट्टे में लिप्त सभी लोग ज्वालापुर के रहने वाले है। जिनके खिलाफ पुलिस ने सम्बंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। ज्वालापुर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अमरजीत सिंह के अनुसार मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने सट्टा किंग भूपेन्द्र निवासी मौ. मालियान ज्वालापुर के घर पर चिड़ी कबूतर के जरिये सट्टा कारोबार के संचालित होने की सूचना मिली थी। जिसपर कार्यवाही करते हुए पुलिस ने घर को घेर कर वहां मौजूद दो दर्जन लोगों को गिरफ्रतार कर लिया और उनके पास से पोस्टर चिड़ी कबूतर, दो पोस्टर कूपन सहित दस हजार एक सौ रूपये बरामद किये है। जबकि सट्टा किंग भूपेन्द्र फरार होने में कामयाब रहा हैं। जोकि पूर्व में सट्टा कारोबार में जेल जा चुका है। और गुण्डा एक्ट में जिला बदर भी हो चुका है। पुलिस अब भूपेन्द्र के खिलाफ गैंगस्टर की कार्यवाही की तैयारी कर रही है।
