
मुकेश वर्मा/ अजय नेगी
हरिद्वार। चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी संघ चिकित्सा स्वास्थ्य सेवाएं उत्तराखंड जिला हरिद्वार के द्वारा नवनियुक्त मुख्य चिकित्सा अधिकारी हरिद्वार डॉ ए के सैंगर का स्वागत किया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी से अपेक्षा की गयी कि उनके आने से चिकित्सा स्वास्थ्य सेवाएं पहले से ज्यादा बेहतर होंगी। डॉ. सेंगर द्वारा आश्वासन दिया गया कि मेरी ओर जिले के तथा आप लोगो के लिए जो भी बन पडेगा उसके लिए प्रयासरत रहूगां। मेरी भी ये अपेक्षा रहेगी कि कर्मचारी अनुशासन में रह कर कार्य करें, अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जायेगी। स्वागत करने वालों मे दिनेश लखेड़ा, मनोज चंद, राजेन्द्र तेश्वर, कमल कामेन्दर, अवनीश, भुवन चंद्र पंत, पवन कुमार, दीपक धवन, अशोक कुमार, दुर्गा प्रसाद, विजय शर्मा इत्यादि ने किया।
