गलत काम कराने व उसकी वीडियों बनाने का भी किया प्रयास
आरोपी स्थानीय परचून व्यापारी, लोगों ने पीटकर किया पुलिस के हवाले
मुकेश वर्मा/ अजय नेगी
हरिद्वार। बच्चों को जामुन खिलाने के बहाने घेर में ले जाकर बच्चों से कुकर्म करने के प्रयास करने तथा उनकी क्लीपिंग बनाने के मामले में ज्वालापुर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्रतार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार ज्वालापुर थाना क्षेत्र स्थित सराय में एक व्यक्ति द्वारा अपने घेर में लगे जामुन के पेड़ से बच्चों को जामुन तोड़ कर खिलाने के बहाने ले गया। जहां उसने मौका पाकर एक बच्चे को एकांत में ले जाकर उसके साथ कुकर्म करने का प्रयास किया गया। लेकिन बच्चा किसी तरह उसके चुंगल से छुटकर घर भाग आया। जिसने घर पहुंचकर मामले की जानकारी परिजनों को दे दी। जिसपर बच्चे के परिजन आसपास के लोगों के साथ मौके पर पहुंच गये। जिन्होंने आरोपी सत्येन्द्र यादव पुत्र वेद सिंह यादव निवासी ग्राम सराय ज्वालापुर को दबोच लिया। आरोप हैं कि इतना ही नहीं अन्य बच्चों को एक-दूसरे के साथ गलत काम करने के लिए उकसाने का भी प्रयास किया गया। सराय के लोगों ने बच्चों से जानकारी लेने पर आरोप को सही पाया तो लोगों ने आरोपी की जमकर धुनाई कर पुलिस के हवाले कर दिया। इतना ही नहीं आरोपी ने बच्चों के गलत काम की क्लीपिंग भी बनाने की कौशिक की। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मामला दर्ज कर गिरफ्रतार कर लिया। ज्वालापुर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अमरजीत सिंह के अनुसार आरोपी की परचून की दुकान हैं और उसके धेर में जामुन का पेड है। जिसने आज क्षेत्र के बच्चों को बहला फुसलाकर जामुन तोड़कर खिलाने के बहाने वहां ले गया। जहां उसने एक बच्चे के साथ कुकर्म करने का प्रयास किया। लेकिन बच्चा उसके चुंगल से भाग निकला और घर पहुंचकर परिजनों को बता दिया। आरोपी ने अन्य बच्चों को आपस में गलत काम करने के लिए उकसाया और उनकी मोबाइल से वीडियों तक बना ली। स्थानीय लोगों ने आरोपी को पकड कर पुलिस के हवाले कर दिया। जिसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
