गंगा किनारे बैठकर टकरा रहे थे जाम से जाम
पुलिस ने किया आरोपियों को गिरफ्रतार
मुकेश वर्मा/ अजय नेगी
हरिद्वार। बीती रात गंगा किनारे बैठकर शराब पी रहे चार युवकों को गंगा भक्तों ने दौडा दिया और पुलिस को सूचित कर दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपियों को गिरफ्रतार कर लिया। जिनके खिलाफ पुलिस ने सम्बंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बीती रात प्रेम नगर आश्रम घाट के पास बने घाट पर चार युवक गंगा में पैर डालकर पैग बनाकर शराब का आनंद ले रहे थे। जिसकी जानकारी वहां टहल रहे कुछ गंगा भक्तों को लग गयी। बताया जा रहा हैं कि गंगा भक्तों ने युवकों को समझाने का प्रयास किया। लेकिन नहीं मानने पर और गंगा भक्तों को धमकाने लगे,जिसपर गंगा भक्तों का पारा चढ गया। जिन्होंने शराबियों को दौड़ाते हुए ज्वालापुर पुलिस को सूचित कर दिया। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर चारों आरोपियों सुनील पुत्र रतन निवासी दयालपुर हस्तिनापुर मेरठ, प्रदीप पुत्र नाथीराम निवासी इब्राहिमपुर पथरी, सोनू पुत्र जयपाल सिंह निवासी उपरोक्त और अरविन्द पुत्र तेजपाल निवासी उपरोक्त को गिरफ्रतार कर लिया। जिनके खिलाफ पुलिस ने सम्बंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया। ज्वालापुर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अमरजीत सिंह के अनुसार बीती रात गंगा घाट पर चार युवक शराब पी रहे थे। जिसकी जानकारी गंगा भक्तों को लगी और उसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपियों को गिरफ्रतार कर लिया।
