गड्ढे से गैस निकलने से हुआ हादसा
ठेकेदार पर लगा लापरवाही का आरोप
मुकेश वर्मा/ अजय नेगी
हरिद्वार। हैण्डपम्प के किये खुदाई के दौरान एक मजदूर की मौत हो गई। जबकि दो मजदूर बेहोश हो गए। जिनको उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां से उन्हें उपचार के बाद घर भेज दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार कनखल थाना छेत्र स्थित गांव जियापोता में सुबह उस वक़्त अफरा तफरी मच गई। जब कृष्णपाल के निजी हैंडपंप के लिए खुदाई के दौरान तीन मजदूर करीब 25 फुट गहरे गड्ढे में घुसे, लेकिन बाहर नही निकलने ओर न ही पुकारने पर कोई जबाब ही दिया। जिसपर ऊपर बैठे लोगों ने तीनो मजदूरों को बाहर खिंचा, तो वो बेहोश निकलने। जिनको तत्काल उपचार के लिये जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सको ने अर्जुन पुत्र सर्वेश उम्र 26 वर्ष निवासी जतबहदरपुर कनखल को मृत घोषित कर दिया। जबकि दो मजदूरों सियानन्द और संजय को उपचार के बाद छुट्टी दे दी। बताया जा रहा हैं कि खुदाई के दौरान जहरीली गैस निकलने से हादसा हुआ हैं। घटना की जानकारी लगते ही मृतक के गांव में कोहराम मच गया। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। मृतक के परिजनों सहित ग्रामीणो का अस्पताल में ताता लग गया। परिजनों का आरोप हैं कि ठेकेदार विनोद की लापरवाही के कारण यह हादसा हुआ हैं, घटना के सम्बंध में ठेकेदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जायेगा।
