मुकेश वर्मा
हरिद्वार। कनखल थाने में भाजपा युवा मोर्चा मण्डल अध्यक्ष ने एक युवक पर सीएम के खिलाफ पफेसबुक पर आपत्तिजनक पोस्ट डालने को लेकर मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार कनखल भाजपा युवा मोर्चा मण्डल अध्यक्ष मनीष गुप्ता ने फेसबुक पर आशीष सैनी द्वारा डाली गयी सीएम त्रिवेन्द्र सिंह रावत के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर कनखल थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आशीष सैनी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
