मुकेश वर्मा/ अजय नेगी
हरिद्वार।एण्टी-ह्यूमन टैफिकिंग यूनिट हरिद्वार द्वारा चाईल्ड हेल्प लाईन 1098 के साथ श्यामपुर के थाना क्षेत्रान्तर्गत चण्डीघाट झुग्गी-झोपड़ी में जाकर वहा निवासरत नाबालिग बच्चों व उनके परिजनों को जन जागरूकता गोष्ठी के माध्यम से मानव तस्करी से सम्बन्धित होने वाले अपराध व कानूनों के बारे में जानकारी दी गयी तथा नाबालिग बच्चों से सम्बन्धित होने वाले दुव्र्यवहार या यौन उत्पीड़न से सम्बन्धित अपराधों की जानकारी से एण्टी-ह्यूमन टैफिकिंग यूनिट को अवगत कराने को कहा गया। गोष्ठी के प्रति बालक/बालिकाओं के परिजनों में काफी रूचि देखी गयी तथा पुलिस की इस पहल का स्वागत किया। इस दौरान चाईल्ड हेल्प लाईन 1098 के सदस्यों द्वारा भी बालक/बालिकाओं को सुरक्षित रहने की जानकारी दी गयी।
