मृतक दम्पति संत रामपाल का था शिष्य
पांच दिनों तक पड़े रहे बाथरूम में शव
सुसाइट नोट में लिखी संसारिक मोह त्यागने की बात
मुकेश वर्मा/ अजय नेगी
हरिद्वार। संसारिक मोह त्याग चुका जर्मनी इजिनियर ने पत्नी के साथ जहर पीकर आत्महत्या कर ली। जिनके शव बीती देर रात रायवाला पुलिस ने हरिपुर कला स्थित राज पैलेस अपार्टमेंट के एक फ्रलैट से बरामद किये है। पुलिस ने शव के पास से एक सुसाइट नोट भी बरामद किया है। जिसमें संसारिक मोह त्याग देने के बाद आत्महत्या करने की बात लिखी है और अपनी मौत के लिए किसी को जिम्मेदार नहीं ठहराया है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर परिजनों को सूचित कर दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बीती देर रात कंट्रोल रूम के माध्यम से थाना रायवाला को सूचना मिली कि राज पैलेस अपार्टमेंट हरिपुर कला में एक बन्द कमरे के अंदर से बदबू आ रही है। सूचना पर थाना रायवाला से पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुंचा तथा दरवाजे को तोड़कर अंदर प्रवेश किया गया, तो कमरे के बाथरूम में एक पुरुष व एक महिला का शव पड़ा हुआ मिला तथा पास ही जहर की शीशी बरामद हुई। मृतकों के पास से बरामद पहचान पत्र के आधार पर उनकी पहचान हेमंत दास भनोट पुत्र कृष्णकांत करीब उम्र 40 वर्ष निवासी ग्राम भोपारिया, तहसील गोराया, जालंधर पंजाब तथा महिला की पहचान सुनीता शर्मा पत्नी हेमंत दास रूप में हुई। आसपास के लोगों से जानकारी करने पर ज्ञात हुआ कि उक्त दोनों मृतक पति पत्नी थे तथा 11जून 18 से राज पैलेस अपार्टमेंट में एक कमरा किराए पर लेकर रह रहे थे। मौके से 23 जून को लिखा गया सुसाइड नोट बरामद हुआ है, जिससे प्रतीत होता है कि उक्त दोनों पति-पत्नी द्वारा 23 जून को जहर खाकर आत्महत्या की गई। रायवाला थाना उपनिरीक्षक महेन्द्र सिंह पुण्डीर ने बताया कि मृतक हेमंत दास जर्मनी में इंजिनियर था, जहां से उसने अपनी नौकरी छोड कर भारत लौट आया और संत रामदास का शिष्य बन गया। सुसाइट नोट में दम्पति ने संसारिक मोह त्याग देने और मौत को गले लगाने की बात लिखी है। आत्महत्या के लिए उन्होंने किसी को जिम्मेदार नहीं ठहराया है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर परिजनों को सूचित कर दिया है।
