मुकेश वर्मा/ भूपेन्द्र सिंह
हरिद्वार। शिफ्ट डिजायर चालक ने भगत सिंह चौक पर लगे बेरिकेट को उडाते हुये, वहां तैनात महिला कास्टेबल सहित पांच लोगों ठोक कर फरार हो गया। घटना से वहां अफरा तफरी मच गई। कार चालक को सीपीयू दरोगा ने पीछा कर दबोच लिया, सेट पर घटना फ्लैश होने पर एसएसपी भी मौके पर पहुंचे और आरोपी को पकड़ कर रानीपुर कोतवाली के गये। जहां उससे पूछताछ की जा रही हैं। आरोपी भेल कर्मी बताया जा रहा हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार शाम को एक शिफ्ट डिजायर कार तेज रफ्तार से भेल की ओर से आते ही भगत सिंह चौक पर लगे बेरिकेट को उड़ाते हुये, वहां तैनात महिला कास्टेबल कल्पना व महिला होम गार्ड सुदेश रानी को ठोक दिया, जिससे वहां पर अफरा तफरी मच गई। कार चालक को पकड़ने का प्रयास वहां चेकिंग में जुटे सीपीयू दरोगा महिपाल बिस्ट व कास्टेबल जहल हसन ने किया, तो कार चालक टिबड़ी रेलवे फाटक की ओर कार भगा कर ले गया। जिसका पीछा कर सीपीयू ने दबोच लिया। वही घटना में घायल दोनों महिला कास्टेबलो को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। बताया जा रहा हैं कि आरोपी कार चालक भगत सिंह चौक से पहले ही दो बाइक सवारों को उड़ाते हुए पहुंचा था। जिसको लेकर सेट पर शिफ्ट डिजायर कार के सम्बंध में सदेश फ्लैश हो चुका था। बताया जा रहा हैं कि एसएसपी कृष्ण कुमार वीके भी मौके पर पहुंचे और आरोपी चालक ललन प्रसाद पुत्र स्व. बादशाह सिंह निवासी सेक्टर 3 भेल रानीपुर हरिद्वार को अपने साथ रानीपुर कोतवाली ले गए। बताया जा रहा हैं कि आरोपी चालक भेल कर्मी हैं और कार भी ढंग से चलानी नही आती हैं। फिलहाल आरोपी चालक से पूछताछ की जा रही हैं। रानीपुर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक यशपाल बिस्ट ने बताया कि आरोपी चालक भेल कर्मी हैं और उसको कार चलानी ठीक से नही आती हैं। आरोपी चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया हैं।
