मृतका का दो वर्ष पूर्व हुआ था निकाह
मुकेश वर्मा/ अजय नेगी
हरिद्वार। मानसिक रूप से परेशान एक महिला ने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। घटना की जानकारी लगते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। पुलिस आत्महत्या करने के कारणों का पता लगाने में जुट गयी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार शमीना पत्नी सद्धाम उम्र करीब 24 वर्ष निवासी सराय ज्वालापुर ने मानसिक तनाव के चलते देर रात घर में फांसी लगा ली। बताया जा रहा हैं कि जैसे ही परिजनों को घटना की जानकारी लगी, तो वह महिला को फंदे से उतार कर उपचार के लिए भूमानंद अस्पताल ले गये। जहां पर महिला ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। चिकित्सकों ने शव को मोर्चरी में रखवाते हुए घटना की जानकारी पुलिस को भेज दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। बताया जा रहा हैं कि मृतका का निकाह दो वर्ष पूर्व हुआ था। लेकिन महिला के जान देने के कारणों का पता नहीं चल सका है। ज्वालापुर एसएसआई संजीव थपलियाल के अनुसार सराय ज्वालापुर निवासी शमीना ने घर में ही फांसी लगा ली। परिजन उसको उपचार के लिए भूमानंद अस्पताल ले गये। जहां पर महिला ने उपचार के दौरान दम तोड दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्ट के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।
