मुकेश वर्मा/ अजय नेगी
हरिद्वार। बीती देर रात बाइक सवार राजमिस्त्री से घर लौटते समय तीन बदमाशों ने डण्डों के बल पर बाइक, मोबाइल और हजारों की नगदी लूट कर फरार हो गए। घटना की जानकारी लगते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर पीड़ित से घटना की जानकारी लेकर बदमाशों की तलाश की, मगर कोई सफलता नही मिली। प्राप्त जानकारी के अनुसार बीती देर रात बाइक सवार राजमिस्त्री संजय कुमार पुत्र अमर सिंह निवासी अहमदपुर ग्रन्ड अपने रिश्तेदार को रोशनाबाद गांव छोड़कर वापस घर लौट रहा था। बताया जा रहा हैं कि जब बाइक सवार रोहलकी हाइवे पर पहुँचा, तभी तीन बदमाशों ने डंडो के बल पर उसको रोक लिया। और राजमिस्त्री से मारपीट कर बाइक, मोबाइल और 8 हजार की नगदी लूट कर फरार हो गए। बताया जा रहा हैं कि किसी तरह पीड़ित राजमिस्त्री ने पुलिस को सूचित किया। लूट की सूचना से पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर पीड़ित से घटना की जानकारी लेकर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी। लेकिन रातभर तलाश के बाद भी बदमाशों का कोई सुराग नही लगा। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। बहदराबाद थाना एसओ मनहोर सिंह के अनुसार देर रात बाइक सवार संजय को तीन अज्ञात बदमाशों ने डंडो के बल पर बाइक, मोबाइल और 8 हजार लूट कर फरार हो गए, सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर घटना की जानकारी ली। पुलिस ने बदमाशों की धरपकड़ के पूरी रात अभियान चलाया, लेकिन कोई सफलता नही मिली हैं। पुलिस ने बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए तलाश शुरू कर दी हैं।
