
अध्यक्ष विरेन्द्र, महामंत्री धर्मपाल और कोषाध्यक्ष चन्द्र प्रकाश बने
मुकेश वर्मा/ भूपेन्द्र सिंह
हरिद्वार। अखिल भारतीय सैन समाज धर्मशाला ट्रस्ट समिति हरिद्वार का तीन वर्षीय कार्यकाल का चुनाव धर्मशाला में चुनावाधिकारी मूलचन्द्र शीर्षवाल और नाथी राम की देखरेख में सर्वसम्मति से सम्पन्न हुआ। चुनाव प्रक्रिया में विभिन्न राज्यों से समाज के सैकड़ों लोगों ने हिस्सा लिया। चुनाव में सर्वसम्मति से अध्यक्ष विरेन्द्र कुशवाल, महामंत्री धर्मपाल ठेकेदार और कोषाध्यक्ष चन्द्र प्रकाश को चुन लिया गया। निर्वाचित पदाधिकारियों को मौजूद समाज के लोगों ने बधाई दी। धर्मशाला में पूर्व अध्यक्ष चन्द्र पाल की अध्यक्षता में एक सभा का आयोजन किया गया। जिसका संचालन इन्द्रेश मोती द्वारा किया गया। सभा में निर्वाचित पदाधिकारियों को नये कमेटी गठित करने को कहा गया। साथ ही सैन समाज के विकास के लिए निम्न बिन्दुओं पर विचार रखें गये। जिनमें बच्चों को शिक्षित कर उनको संस्कार बनाने, नारी शक्ति का सम्मान करने तथा उसको प्रोत्साहन देने और समाज हित के कार्यो में भागीदारी निभाने, धर्मशाला में ठहरने वाले अतिथियों का सम्मान करते हुए पूर्ण सहयोग देने, समाज के अधिक से अधिक लोगों को लाभ मिल सके, इसके लिए धर्मशाला की उपरी मंजिल पर अधिक कमरों का निर्माण कराने, समाज के बच्चों को खेल के प्रति प्रोत्साहन करते हुए उन्हें इस दिशा में प्रेरित करने, समाज के बच्चों को नशा मुक्ति की जानकारी देते हुए उससे दूर रखने के प्रति जागरूक करने जैसे अन्य समाज हित पर चर्चा की गयी। चुनाव प्रक्रिया में उत्तर प्रदेश, उत्तराखण्ड, दिल्ली, हरियाणा आदि प्रदेशों से समाज के लोगों ने हिस्सा लिया।
