♦यमकेश्वर ब्लॉक ग्राम रिखेडा पौड़ी गढ़वाल पुजारी परिवार की हुई बैठक
♦समिति में चार संरक्षक, सात कार्यकारिणी सदस्य भी बैठक में चुने गये
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। माता श्याम सुंदरी देवी डांडा यमकेश्वर ब्लॉक पौड़ी गढ़वाल पुजारी परिवार की एक बैठक गुसाईं गली भीमगोड़ा हरिद्वार में पुजारी परिवार के सोनी लखेड़ा, अर्चित लखेड़ा के आवास पर सम्पन्न हुई। जिसमें सभी पुजारी परिवार के लखेड़ा बंधु, और बुजुर्ग शामिल हुए। जिसमें सर्व सम्मति से निर्णय लिया गया कि पुजारी परिवार की समिति का गठन किया जाए, मंदिर का विस्तार किया जाए, माता श्याम सुंदरी की सिद्ध पीठ का प्रचार प्रसार किया जाए, जिससे ज्यादा से ज्यादा श्रद्धालु माता के दर्शनों का लाभ ले सके। यह भी निर्णय लिया गया कि किसी भी गाँव के किसी परिवार के बेटी की शादी होती है, उसमें समिति मदद करे, स्कूल व विद्यालय के योग्य बच्चों के लिए, कापी, किताब, स्वेटर, इत्यादि दिए जाएं ।
बैठक में धर्मानंद लखेड़ा, विजय लखेड़ा, दिगंबर प्रसाद लखेड़ा, मस्तराम लखेड़ा ने बैठक के आयोजन करने वाले हरिद्वार के लखेड़ा बंधुओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि हमारी एकता इसी तरह बनी रहे और वहां मौजूद परिवार के लोगों से भी अनुरोध किया कि सभी एकता बना के रखें। परिवार के बच्चों को भी पहाड़ की संस्कृति के बारे में बताएं और गाँव से पलायन कैसे रोका जा सके, जिसके लिये रोजगार, व्यापार, गाँव में ज्यादा से ज्यादा बसाकत हो इस बारे में भी सुझाव भी रखे। गाँव में पानी की व्यवस्था सुदृढ़ बनाने हेतु समिति की ओर से पत्राचार कर जल्द ही सुचारू व्यवस्था की जाएगी।
सर्व सम्मति से पुजारी परिवार समिति का गठन किया गया। जिसमें कि संरक्षक मंडल में गंगा दत्त लखेड़ा, दिगंबर लखेड़ा, मस्त राम लखेड़ा, गजेंद्र लखेड़ा, चुने गए। जबकि समिति के अध्यक्ष धर्मानंद लखेड़ा, उपाध्यक्ष श्रीमती आनंदी लखेड़ा, उपाध्यक्ष राजीव लखेड़ा, सचिव पंडित राजेश लखेड़ा, उप सचिव विमल लखेड़ा, कोषाध्यक्ष तुलसी लखेड़ा, ऑडिटर हर्ष मोहन लखेड़ा को जिम्मेदारी सौपी गई है। वहीं 07 कार्यकारणी सदस्य चुने गये है। जिनमें शिव गोपाल लखेड़ा, सुधांशु लखेड़ा, महेश लखेड़ा, काका, दीपिका लखेड़ा, किरण कुमार लखेड़ा, अर्चित लखेड़ा, नंदकिशोर लखेड़ा शामिल है।
पुजारी परिवार की बैठक में गंगा दत्त लखेड़ा, दिगंबर प्रसाद लखेड़ा, विजय लखेड़ा, धर्मानंद लखेड़ा, रूपचंद लखेड़ा, आनंदी देवी लखेड़ा, विमला लखेड़ा, दीपिका लखेड़ा, रजनी लखेड़ा, ज्योति लखेड़ा, आस्था लखेड़ा, मस्त राम लखेड़ा, शिव गोपाल लखेड़ा, हरिओम लखेड़ा, दिनेश लखेडा, सोनी लखेड़ा, अर्चित लखेड़ा, हर्ष मोहन लखेड़ा, राजेश लखेड़ा, तुलसी राम लखेड़ा, गजेंद्र लखेड़ा, राजीव लखेड़ा, प्रज्ज्वल लखेड़ा, अमन लखेड़ा, अक्षर लखेड़ा, विनोद लखेड़ा, विमल लखेड़ा, अनुज लखेड़ा, महेश लखेड़ा, नंद किशोर लखेड़ा, कृष्णा लखेड़ा सुधांशु लखेड़ा, दर्शन लाल लखेड़ा इत्यादि शामिल हुए, सभा की अध्यक्षता श्रीमती आनंदी देवी लखेड़ा ने की संचालन विजय लखेड़ा ने किया।
