मुकेश वर्मा
हरिद्वार। ऑपरेशन प्रहार के तहत कोतवाली ज्वालापुर पुलिस ने क्षेत्र में गश्त के दौरान एक नशा तस्कर को दबोचा है। जिसके पास से पुलिस ने भारी मात्रा में स्मैक व नगदी बरामद की है। तस्कर से बरामद की गई स्मैक की कीमत बाजार में साढे नौ लाख से अधिक बताई जा रही है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया। जिसको मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।
कोतवाली ज्वालापुर पुलिस के मुताबिक पुलिस का एक गश्ती दल देर शाम क्षेत्र में गश्त पर था। इसी दौरान रानीपुर झाल नहर पटरी पर एक संदिग्ध पुलिस को देखकर भाग खडा हुआ। जिसको देखकर पुलिस के गश्ती दल को उस पर शक होने पर उसका पीछा करने पर उसको कुछ ही दूरी पर दबोच लिया। जिसकी तलाशी लेने पर पुलिस ने उसके पास से 32.02 ग्राम स्मैक और 320 रूपये की नगदी बरामद की। जिसकी बाजार में कीमत साढे नौ लाख से अधिक बताई जा रही है। पूछताछ के दौरान तस्कर ने अपना नाम सलीम पुत्र मुर्सलीन निवासी ग्राम बहादरपुर खादर कोतवाली लक्सर जनपद हरिद्वार बताया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सम्बंधित धाराओं मे मामला दर्ज करते हुए मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।
