हिस्ट्रीशीटर पर विभिन्न धाराओं में करीब एक दर्जन मुकदमें दर्ज, तमंचा व कारतूस बरामद
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। कोतवाली लक्सर पुलिस ने दुकान में तोडफोड व गाली गलोच करते तमंचा दिखाकर व्यापारी को जान से मारने की धमकी देने वाले हिस्ट्रीशीटर को गिरफ्तार कर लिया। जिसके पास से पुलिस ने तमंचा व जिंदा कारतूस बरामद किया है। आरोपी पर करीब एक दर्जन विभिन्न धाराओं में मुकदमें दर्ज है। पुलिस ने आरोपी को दर्ज मुकदमें में निरूद्ध करते हुए मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।
कोतवाली लक्सर पुलिस के मुताबिक व्यापारी सुशील कुमार, निवासी केशवनगर, लक्सर हरिद्वार ने 31 दिसम्बर 25 को कोतवाली में तहरीर देकर शिकायत की थी। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि सचिन पुत्र ओमकार, निवासी केशवनगर पूर्वी, कोतवाली लक्सर हरिद्वार द्वारा 30 दिसम्बर को उसकी दुकान पर तमंचा लेकर पहुंचा और गाली गलोच करते हुए तोडफोड करते हुए जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने पीडित व्यापारी की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी। मुकदमा दर्ज होते हुए आरोपी फरार हो गया।
पुलिस की टीमे फरार आरोपी को दबोचने पर सम्भावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की गयी। लेकिन पुलिस के पहुंचने से पूर्व ही आरोपी फरार होने में कामयाब रहा। इसी दौरान पुलिस ने सूचना पर फरार आरोपी को क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। जिसके पास से पुलिस ने एक तमंचा व जिंदा कारतूस बरामद किया। आरोपी क्षेत्र का हिस्ट्रीशीटर निकला, जिसके खिलाफ विभिन्न धाराओं में करीब एक दर्जन मुकदमें दर्ज है। जिसको मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।
