गोबर से बने दीये, धूपबत्ती, अगरबत्ती, जूट के बैग, हैंडीक्राफ्ट की वस्तुए
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। जिलाधिकारी हरिद्वार एवं महापौर नगर निगम हरिद्वार की अध्यक्षता में दीनदयाल अंत्योदय योजना राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के अंतर्गत नगर निगम हरिद्वार में पंजीकृत महिला स्वयं सहायता समूहों द्वारा बनाए जा रहे उत्पादों की बिक्री हेतु दीपावली मेले का उदघाटन किया गया। जिससे महिलाओं द्वारा बनाए जा रहे स्वदेशी उत्पादों (गोबर से बने दीये, धूपबत्ती, अगरबत्ती, जूट के बैग, हैंडीक्राफ्ट की वस्तुएँ आदि) को बढ़ावा मिल सके। यह मेला पूर्ण रूप से पॉलिथीन मुक्त है एवं जन जागरूक को पॉलिथीन मुक्त हेतु जागरूक भी किया जा रहा है।
उक्त कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी प्रतीक जैन, नगर आयुक्त दयानन्द सरस्वती, एसडीएम अजयवीर सिंह, क्षेत्रीय पार्षद अनुज सिंह, सिटी मिशन मैनेजर नगर निगम हरिद्वार अंकित रमोला, सैनिटरी इंस्पेक्टर सुनीत कुमार, पर्यावरण पर्यवेक्षक दीपक एवं नगर निगम के अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे। इसके साथ ही राज्य स्थापना दिवस पर नगर निगम क्षेत्र में विशेष सफाई अभियान चलाया गया। जिसमें शांतिकुंज, गंगासभा अन्य एनजीओ द्वारा हरकी पैड़ी एवं वार्डों में विशेष सफाई अभियान किया गया। इसका निरीक्षण मुख्य नगर स्वास्थ्य अधिकारी तरुण कुमार एवं सहायक नगर आयुक्त श्याम सुंदर प्रसाद उपस्थित रहे।
