■भीड़भाड़ इलाकों में चला पुलिस का अतिक्रमण के खिलाफ अभियान
■ज्वालापुर क्षेत्र में कई अतिक्रमणकारियों पर पुलिस ने की कार्रवाई
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। पुलिस प्रशासन ने त्यौहारोें के पर्व को देखते हुए भीड़भाड़ वाले बाजारों में व्यापारियों द्वारा अपने प्रतिष्ठानों से कई फूट आगे निकल कर सड़क पर अतिक्रमण करने पर जाम की स्थिति पैदा होती है। इसलिए भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में पुलिस प्रशासन की ओर से अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ अभियान चलाया गया। पुलिस टीम ने व्यापारियों से अपने प्रतिष्ठानों से बाहर सड़क पर समान ना लगाने तथा जाम की स्थिति से निपटने के लिए पुलिस प्रशासन के सहयोग की अपील की गयी। इतना की नहीं पुलिस ने कई अतिक्रमणकारियों के खिलाफ कार्रवाई की गयी।

बताते चले कि आगामी पर्व धनतेरस, दीपावली के मद्देनजर कोतवाली ज्वालापुर क्षेत्र के भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में व्यापारियों द्वारा अपने प्रतिष्ठानों से बाहर सड़क पर समान लगाने से आवागमन की व्यवस्था लड़खड़ा जाती है। त्यौहारों पर भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में जाम लगने से लोगों को पैदल चलाना भी मुश्किल होे जाता है। इसलिए पुलिस प्रशासन द्वारा ज्वालापुर क्षेत्र के भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों मंे लोगों की भीड़भाड़ को देखते हुए सीओ ट्रैफिक राकेश रावत और प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह ने पुलिस बल के साथ रेलवे रोड़, कटहरा बाजार, आर्यनगर चौक, रानीपुर मोड़, पुराना रानीपुर मोड़ आदि क्षेत्रों में अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया।

पुलिस टीम ने जहां सड़कों पर अतिक्रमणों को सख्ती से हटवाते हुए चेतावनी दी। वहीं कुछ अतिक्रमणकारियों के खिलाफ पुलिस एक्ट के तहत कार्रवाई की गयी है। सीओ यातायात राकेश रावत और प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह ने अतिक्रमणकारियों को चेतवानी दी हैं कि त्यौहारों पर पुलिस प्रशासन अतिक्रमण के खिलाफ अपना अभियान जारी रखेगा। सड़कों पर अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। लेकिन किसी भी कीमत पर सड़कों पर अतिक्रमण नहीं होने दिया जाएगा।
