सड़क पर घायल युवक की ओर दौड़कर खुद की मरहम पट्टी
एसएसपी की अच्छे इंसान के तौर पर की जा रही शहर में तारीफ
मुकेश वर्मा

हरिद्वार। एसएसपी हरिद्वार अजय सिंह एक तेज तर्रार अधिकारी के साथ-साथ समाजसेवी व मानवता से भरे अच्छे इंसान के तौर पर उनका चेहरा समय-समय पर सामने आता रहा है। ऐसा ही मानवता भरे अच्छे इंसान के तौर पर कप्तान का चेहरा आज उस वक्त देखने को मिला। जब वह अपनी कार से भूपतवाला क्षेत्र स्थित दूधाधारी चौक से होकर गुजर रहे थे।



इसी दौरान एक बाइक सवार अपना संतुलन खोकर सड़क पर गिर पड़ा। जिसको देखते ही एसएसपी ने अपनी कार रूकवाकर कार से निकलकर दौड़कर बाइक सवार के पास पहुंचे और उसका हालचाल जाना। बाइक सवार के चोट लगने पर उन्हांेने कार से फर्स्ट एड का बॉक्स मांगवा कर घायल युवक की मरहम पट्टी की। कप्तान के मानवता भरे कार्य को देखकर, आसपास के लोग बोल पड़े ऐसा होना चाहिए कप्तान। वहीं घायल युवक ने भी कप्तान को थैक्यू सर बोल कर उनकी मदद के लिए आभार जताया।


बताते चले कि एसएसपी हरिद्वार अजय सिंह रविवार को भूपतवाला क्षेत्र से होकर गुजर रहे थे। इसी दौरान दूधाधारी चौक के पास बाइक सवार अचानक अपना संतुलन खोकर गिर पड़ा। जिसको देखकर एसएसपी ने अपनी कार को रूकवा कर कार से उतर कर युवक की ओर दौड़े और उसका हालचाल जाना। बाइक सवार युवक गौरव गौतम निवासी गंगा विहार भूपतवाला हरिद्वार के हाथ और पैर पर चोट लगने पर कप्तान ने पुलिस कर्मियों से कार से फर्स्ट एड बॉक्स मंगवा कर उसके हाथ व पैर पर मरहम पट्टी की।


जिन्होंने बाइक सवार घायल युवक के साथ आम इंसान की तरह व्यवहार करते हुए उसकी पूरी मदद की। जिसको देखकर आसपास के लोगों ने कप्तान के ऐसे व्यवहार को देखकर उनकी जमकर तारीफ की। वहीं बाइक सवार ने भी कप्तान को थैक्यू सर बोल कर उनके अच्छे इंसान का रूप देखकर भावुक हो गया। कप्तान के मानवता भरे रूप को देखकर उनकी शहरभर में एक अच्छे इंसान के तौर पर तारीफ हो रही है।
