घंटों ड्रामे के बाद भाजपा पार्षदों ने किया बोर्ड बैठक का बहिष्कार
कांग्रेस व भाजपा के पार्षदों के हंगामें को देख बुलाना पडा पुलिस बल
नगर निगम हरिद्वार की बोर्ड बैठक में होना था बजट पेश
दोनों दलों के पार्षदों के बीच विरोध प्रदर्शन के चलते बैठक हुई स्थगित
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। मेयर पति व कांग्रेसी नेता अशोक शर्मा द्वारा किए जा रहे प्रदर्शन के विरोध में भाजपाई पार्षदों द्वारा जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। जिसके चलते बजट को लेकर होने वाली बोर्ड बैठक एक बार फिर राजनीति की भेंट चढ़ गई। भाजपाई पार्षद लगातार मेयर से मेयर पति की कार्यप्रणाली को लेकर माफी मांगने को लेकर बोर्ड बैठक में हंगामा करते रहे। बोर्ड बैठक में लगभग 2 घंटे चले ड्रामे के बाद भाजपाई पार्षदों द्वारा बोर्ड बैठक का बहिष्कार कर दिया। जिसके बाद बैठक को मेयर ने स्थगित कर दिया गया।

बताते चलें कि शनिवार को नगर निगम हरिद्वार की बोर्ड बैठक में निगम का बजट पेश होना था। सुबह 11 बजे सभी भाजपाई पार्षद निगम के टाउन हॉल में बैठक में भाग लेने के लिए पहुंचे। मेयर व नगर आयुक्त पूरी तैयारी के साथ बोर्ड बैठक में पहुंचकर बैठक शुरू करवाने वाले थे कि कांग्रेसी पार्षदों द्वारा सदन में न पहुंचकर बल्कि टाउन हॉल के बाहर मेयर पति अशोक शर्मा के नेतृत्व में निगम की व्यवस्था को लेकर जोरदार नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन करने लगे। जिसपर भाजपाई पार्षदों द्वारा बैठक से उठकर बाहर आकर सफाई मुद्दे को लेकर नारेबाजी की जाने लगी, देखते ही देखते कांग्रेस व भाजपा के पार्षद आमने सामने आ गए। मामला बढ़ता देख भारी पुलिस बल को पुलिस बल बुलाना पड़ा।, बमुश्किल स्थिति को नियंत्रण में किया गया।

भाजपा की महिला पार्षदों ने मेयर अनीता शर्मा को मेयर पति अशोक शर्मा द्वारा शर्ट के बटन खोल कर प्रदर्शन करने पर आपत्ति जताते हुए माफी मांगने के लिए कहा गया। लेकिन मेयर ने कहा कि सदन के बाहर प्रदर्शन करना कांग्रेसियों का हक है। जिसको लेकर गहमागहमी इतनी बढ़ गई कि भाजपाई पार्षदों सपना शर्मा, मोनिका सैनी आदि महिला पार्षद मेयर से माफी मांगने पर वह महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सवाल उठाने लगी।

मामला इतना बढ़ गया कि सभी भाजपाई पार्षदों ने एक सुर में मेयर द्वारा माफी मांगने के बाद ही सदन की कार्यवाही चलाने की बात कही गई। जिसपर सभी भाजपाई पार्षद हाउस में जमीन पर बैठकर जोरदार प्रदर्शन करने लगे, मामला बढ़ता देख एक बार मेयर अनीता शर्मा बोर्ड की बैठक से चली गई, कुछ देर बाद मेयर के लौटने पर भाजपाई पार्षदों ने सदन में जोरदार नारेबाजी करते हुए फिर माफी पर अड़ गए। करीब 2 घंटे चले ड्रामे के बाद भाजपाई पार्षद बोर्ड की बैठक का बहिष्कार कर चले गए। मेयर के आदेश पर बैठक को स्थगित करना पड़ा।
बैठक में मेयर अनीता शर्मा, नगर आयुक्त दयानंद सरस्वती, सहायक नगर आयुक्त श्याम सुंदर प्रसाद, अमरजीत कौर, भाजपा पार्षद अनिरुद्ध भाटी, नितिन गौतम, सुनील अग्रवाल, सुनील पांडे, ललित रावत, निशा घड़ियाल, अनुज सिंह, उदयवीर सिंह आदि मौजूद रहे।
