280 किलो गोमांस व गोकशी में इस्तेमाल औजार बरामद
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। कोतवाली रानीपुर पुलिस ने गोकशी की सूचना पर ग्राम दादूपुर गोविन्दपुर के एक मकान में छापामार कार्यवाही की गयी। पुलिस की कार्यवाही से गोकशी करने वालों में हड़कम्प मच गया। पुलिस टीम ने मौके से दो आरोपियों को दबोच लिया, जबकि एक आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार होने में कामयाब रहा।
पुलिस ने घर से 280 किलो गौमांस और गोकशी में इस्तेमाल औजार बरामद किये है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मामला दर्ज करते हुए मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया। वहीं फरार आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
कोतवाली रानीपुर प्रभारी निरीक्षक नरेन्द्र सिंह बिष्ट ने बताया कि बुधवार को सूचना मिली कि ग्राम दादूपुर गोविंदपुर में मसर्रत के मकान में गोकशी की गई है। सूचना पर पुलिस टीम ने मसर्रत के मकान में छापामार कार्यवाही की गयी। पुलिस की कार्यवाही को देखकर एक आरोपी मौके से फरार हो गया। जबकि दो लोगो को पुलिस ने मौके से दबोच लिया। पुलिस ने घर से 280 किलो गोमांस, गोकशी में इस्तेमाल दो लोहे की छुरियां, दो कुल्हाडी, एक इलेक्ट्राॅनिक तराजू, एक लकडी का गुटका व एक सफेद रंग की प्लास्टिक की पल्ली बरामद की है।
पूछताछ के दौरान दबोचे गये आरोपियों ने अपना नाम अयूब पुत्र मिददू निवासी मोहल्ला शोखियान थाना स्योहारा जनपद बिजनौर यूपी, मोहम्मद अजीम पुत्र मोहम्मद कासिम निवासी मोहल्ला पठानपुरा थाना मंगलौर जनपद हरिद्वार और फरार साथी का नाम मुसर्रत पुत्र अख्तर निवासी ग्राम दादूपुर गोविंदपुर कोतवाली रानीपुर हरिद्वार बताया है।
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मामला दर्ज करते हुए मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया। वहीं पुलिस फरार आरोपी की तलाश में जुट गयी है। पुलिस का दावा हैं कि जल्द फरार आरोपी को गिरफ्रतार कर लिया जाएगा।
